---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

रील बना रहे 2 दोस्तों का फोन छीन कर भागे, लोगों ने पकड़ कर पीटा तो बोले- हम तो मजाक कर रहे थे

Interesting Snatching Case in Amritsar: पंजाब के अमृतसर से एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां भरे बाजार में 2 दोस्त फोन से रील बना रहे थे, इतने में अचानक 2 लड़के आए और उनके हाथ से फोन छीन भागने लगे। इतमें कुछ लोगों उन दोनों लड़कों को पड़क लिया और उनकी पीटाई […]

---विज्ञापन---

Interesting Snatching Case in Amritsar: पंजाब के अमृतसर से एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां भरे बाजार में 2 दोस्त फोन से रील बना रहे थे, इतने में अचानक 2 लड़के आए और उनके हाथ से फोन छीन भागने लगे। इतमें कुछ लोगों उन दोनों लड़कों को पड़क लिया और उनकी पीटाई करने लगे। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो इस केस ने एक नया ही मोड़ ले लिया। पुलिस ने फोन छीनने वाले दोनों लड़कों हिरासत में ले लिया है।

हाथ से फोन छीनकर भागने लड़के

ये मामला अमृतसर के नावल्टी चौक के पास मुकुट हाउस के पास का है। इस घटना के बारे में नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले मनी ने बताया वो अपने दोस्त के साथ नावल्टी चौक के पास रील वीडियो बना रहा था। इतने में मुंह पर कपड़ा बांधकर दो लड़के आए और उनके हाथ से फोन छीनकर भागने लगे, फिर दोनों के पीछ-पीछे ये दोनों भी चोर-चोर करके शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आगे गली के कुछ लोगों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को लोगों जमकर पीटा और उनके हाथ-पैर बांध दिये।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस और AAP विवाद में नवजोत सिद्धू की एंट्री, बोले- देश का PM चुनना है, पंजाब का CM नहीं

पीटाई के बाद बोले- ये तो मजाक था

इसके बाद दोनों लड़कों पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब पड़के हुए लड़कों के मुंह से कपड़ा हटाया तो पता चला की वो दोनों शिकायतकर्ता मनी के पहचान वाले है। पड़के गए लड़कों ने बताया कि वो पहले से ही इन दोनों को जानते थे, उन्होंने ये सब सिर्फ मजाक में किया था। इतना ही नहीं उन दोनों लड़कों ने अपनी इस हरकत के लिए मांफी भी मांगी। हालांकि, शिकायतकर्ता का ये कहना है कि ये दोनों ही अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे, अगर ये लोग पकड़े न जाते तो उसे ये बात कभी पता नहीं चलती। फिलहाल दोनों लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 01, 2023 05:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola