Punjab Govt Start Animal Census: पंजाब की भगवंत मान सरकार अब प्रदेश के लोगों के साथ-साथ अब राज्य के जानवरों के जीवन का भी ध्यान रखने की तैयारी कर रही हैं। इसी सिलसिले में पंजाब के पशुपालन विभाग द्वारा राज्य में पशुधन गणना शुरू करने जा रही है। विभाग राज्य में पशुधन की गणना सितंबर से शुरू करेगी। इस बात की जानकारी खुद डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है। मंत्री ने बताया कि राज्य में ऐसा पहली बार होगा कि पशुधन की गणना में जानवारों की नस्ल भी शामिल होगी।
पशुओं की नस्ल के आधार पर होगी गणना
पंजाब मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बुधवार को पंजाब के किसान भवन में अधिकारियों के साथ विभाग के चल रही प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि 2019 के बाद साल 2024 में अब पशुओं की गणना काम किया जाएगा। इस बार यह गणना पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगा। उन्होंने बताया कि गणना के दौरान पशुओं की नस्ल और बाकी की जानकारियों के अनुसार डेटा को स्टोर किया जाएगा। इसके लिए टैबलेट कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री खुडियां ने आगे कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 64.75 लाख से अधिक पशुओं और मुर्गियों की गणना की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM की मौजूदगी में मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ, भगवंत मान ने कही ये बात
1962 गणनाकार करेंगे सर्वे
पंजाब मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि लोगों के पालतू कुत्तों और बिल्लियों को नस्ल के आधार पर गिना की जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के गौशालाओं में रहने वाली गाय-भैंस और घुमंतू जनजातियों के पालतू मवेशियों की भी गिनती अलग-अलग की जाएगी और यह भी पहली बार ही होगा। मंत्री ने बताया कि इस व्यापक क्षेत्र के सर्वे को एक राज्य नोडल अधिकारी, 5 क्षेत्रीय नोडल अधिकारी, 23 जिला नोडल अधिकारी, 392 पर्यवेक्षक और 1962 गणनाकार की पूरा करेगी।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines