पंजाब CM की मौजूदगी में मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ, भगवंत मान ने कही ये बात

Mohinder Bhagat Took Oath as MLA: AAP के मोहिंदर भगत ने सीम ऑफिस में जालंधर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Mohinder Bhagat Took Oath as MLA

Mohinder Bhagat Took Oath as MLA: पंजाब के जालंधर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित आप विधायक मोहिंदर भगत ने बीते दिन अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मोहिंदर भगत को विधायक पद शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौके पर मौजूद रहे। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सीएम ऑफिस में मोहिंदर भगत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम भगवंत मान ने मोहिंदर भगत को जीत की और नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

सीएम मान ने मोहिंदर भगत को दी बधाई

पंजाब विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहिंदर भगत को विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारी अंतर के साथ शानदार जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी है। इस मौके पर सीएम मान ने अलावा नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत के साथ उनके परिवार के सदस्य और कई पड़े लोग भी भी शामिल थे। जिसमें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना, कुलवंत सिंह पंडोरी, गुरप्रीत सिंह गोगी, अजीत पाल सिंह कोहली और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन

सीएम मान का वादा

बता दें कि, उपचुनाव के प्रचार के दौरान सीएम मान ने कई बार जिक्र किया कि वह मोहिंदर भगत के जीतने पर उन्हें पंजाब का मंत्री बनाएंगे। अब यह देखना होगा सीएम मान अपना यह वादा किस तरह से निभाते हैं। अगर सीएम मान मोहिंदर भगत को मंत्री बनाते हैं तो उन्हें कौन विभाग दिया जाएगा? इसका इंतजार हर कोई कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ