पंजाब की मान सरकार के पूर्व मंत्रियों को नोटिस, सरकारी बंगला जल्द खाली करने का दिया आदेश

Punjab Govt Issue Notice to Former Ministers: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के पुराने मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे 5 विधायकों को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।

Punjab Govt Issue Notice to Former Ministers

Punjab Govt Issue Notice to Former Ministers: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पुराने मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इन विधायकों को यह नोटिस सरकारी बंगला खाली करने के लिए जारी किया है। इन विधायकों को पंजाब सरकार की तरफ से नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया गया है। ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को ये सरकारी बंगले आवंटित किया जा सके।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री को मिली 15 दिनों मोहलत

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, ब्रह्म शंकर जिम्पा, चेतन सिंह जौदामाजरा, अनमोल गगन मान और बलकार सिंह को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाए जाने के 15 दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए पूर्व मंत्री जल्द ही सरकारी आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें, ताकि नए मंत्रियों को यह आवास आवंटित किए जा सकें।

विज्ञापन

कैबिनेट में 5 नए मंत्री शामिल

बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब सरकार की कैबिनेट काफी बड़ा फेरबदल किया गया। कैबिनेट से 5 मंत्रियों बाहर निकाला गया और उनकी जगह 5 नए मंत्री शामिल किए गए। इनमें तरूणप्रीत सिंह, महेंद्र भगत, बरिंदर गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, और हरदीप मुंडिया के नाम शामिल हैं। मंगलवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी से मुलाकात की। इसके अलावा संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ