हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मर्सिडीज ने जिंदा जला दिए 2 शख्स...बाइक काफी दूर तक घसीटी, अचानक हुआ धमाका और लग गई भीषण आग

Road Accident with Mercedes: पंजाब के नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर मर्सिडीज ने दो बाइक सावर को पहले टक्कर मारी, फिर दूर तक घसीटा। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
मर्सिडीज के साथ सड़क दुर्घटना

Road Accident with Mercedes: पंजाब के जालंधर जिले से हिट एन रन  का एक बड़ा केस सामने आया है। नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर एक मर्सिडीज (Mercedes) कार बाइक को लोगों के साथ काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्सिडीज को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसा गोराया पुलिस स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर हुआ है।

बाइक में लग गई आग 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान फिल्लौर थाना निवासी के रूप में हुई है, जिसमें एक गांव के कतिपयों का निवासी था और दूसरा अशाहूर के निवासी था। हादसे के चश्मदीद गवाह और मृतक के दोस्त विक्की ने बताया कि वह और उसके 2 दोस्त अलग-अलग बाइक पर सवार होकर काम से घर वापस लौट रहे थे।

विक्की ने बताया कि वह अलग बाइक पर था और उसके दोनों दोस्त अलग बाइक पर थे। इतने में अचानक से एक मर्सिडीज कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी लड़की, हुआ ऐसा हादसा कि आपको भी आ जाएगी हंसी

हिरासत में मर्सिडीज का ड्राइवर

विक्की ने तुरंत सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बहुत दर्दनाक है। इसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola