पंजाब को आर्थिक मजबूती देने में जुटे CM मान, जालंधर के व्यापारियों संग किया लंच

CM Bhagwant Mann Work Hard For Punjab Economic Growth: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में जालंधर के व्यापारियों के साथ लंच मीटिंग की है, जिसका उद्देश्य पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था।

CM Bhagwant Mann Work Hard For Punjab Economic Growth
विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Work Hard For Punjab Economic Growth: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भले इन दिनों जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद वह प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मान पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नए-नए आयाम तलाश रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम भगवंत सिंह मान ने हाल ही में जालंधर के व्यापारियों के साथ लंच मीटिंग की है। इस मीटिंग में सीएम मान ने बिजनेसमेन से इंडस्ट्री लगाने को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में जाना है।

विज्ञापन

पंजाब को आर्थिक मजबूती देना 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस लंच मीटिंग में व्यापारियों के साथ कई मुद्दों पर बात की है। इस दौरान बिजनेस मैन ने इंडस्ट्री को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं उसे सीए मान के सामने रखा। सीएम मान ने लंच के दौरान ही व्यापारियों की सभी परेशानियों को सुलझाया और उन्हें प्रदेश में बिजनेस करने के लायक माहौल देने का वादा किया है। इस दौरान सीएम मान ने जालंधर के व्यापारियों से पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उनका साथ मांगा है।

कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं मोहिंदर भगत

इस लंच मीटिंग में सीएम मान ने व्यापारियों के मुद्दे सुलझाते हुए कहा कि पंजाब सरकार को सिर्फ आपका साथ चाहिए। हम पंजाब को पहले से ज्यादा बेहतर बना सकें। आप लोगों के साथ मिलकर सरकार जालंधर की इंडस्ट्री को भी मजबूत बनाएंगी, जिससे यहां रहने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। इस सीएम मान ने यह बताया कि अगर इस उपचुनाव में मोहिंदर भगत जीतते हैं तो वह उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ