पंजाब CM भगवंत मान बोले, राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की धमकी देकर पंजाबियों का किया अपमान

AAP Punjab Candidates List Bhagwant Mann Lok Sabha Election 2024

AAP Punjab Candidates List Bhagwant Mann Lok Sabha Election 2024

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा राज्य में राष्ट्रपति राज लागू करने की सिफ़ारिश करने की धमकी भरी चिट्ठी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों की तौहीन बताया। शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता के लिए बेमिसाल बलिदान देने और मुल्क को अनाज के पक्ष से आत्मनिर्भर बनाने वाले अमनपसंद और मेहनतकश पंजाबियों की भावनाओं को गहरी चोट मारी है।

बड़ा जनादेश देकर सरकार चुनी है

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ऐसी धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं करूंगा। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच तो राज्यपाल जानते हैं कि उन्होंने किसके दबाव में यह चिट्ठी लिखी है, परन्तु इस चिट्ठी की इबारत सीधे तौर पर पंजाबियों का अपमान करती है, क्योंकि लोकतंत्र पसंद पंजाबियों ने अभी डेढ़ साल पहले बड़ा जनादेश देकर सरकार चुनी है।

विज्ञापन

अपनी मर्जी की सरकार चुनने का पूरा हक

सीएम ने आगे कहा कि राज्यपाल को लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों को गद्दी से उतारने की धमकियां देने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक लोगों को अपनी मर्जी की सरकार चुनने का पूरा हक होता है, परन्तु केंद्र सरकार के इशारे पर देश में दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, केरला, तामिलनाडु समेत अन्य ग़ैर-भाजपा सरकारों को वहाँ के राज्यपालों द्वारा काम नहीं करने दिया जा रहा।

धारा 356 के दुरुपयोग की क्षति भुगतनी पड़ी 

भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने धारा 356 के अंतर्गत पंजाब में राष्ट्रपति राज लागू करने की धमकी दी है, परन्तु देश में पंजाब ऐसा राज्य है जिसको धारा 356 के दुरुपयोग की क्षति सबसे अधिक भुगतनी पड़ी है। यह बड़े दुख की बात है कि बीते समय में केंद्र सरकारों की मनमानी और ज़ुल्म पंजाब ने अपनी पीठ पर भोगी है और अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने राज्यपाल के द्वारा पंजाब में लोकतांत्रिक नैतिक- मूल्यों को फिर से दरकिनार करने की कोशिश की है।’’

16 चिट्ठियां प्राप्त हुई 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में राज्यपाल सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेने के लिए साजिशें रच रहे हैं, जिस कारण उनकी सरकार को सत्ता से उतारने की धमकियाँ दे रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को राजस्थान की आगामी विधान सभा चुनावों में अपनी किस्मत आज़माने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब दे रहे हैं और उनको अब तक 16 चिट्ठियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 9 चिट्ठियों का जवाब दे चुके हैं और बाकी चिट्ठियों का जवाब जल्दी देंगे, परन्तु राज्यपाल द्वारा चुनी हुई सरकार के प्रमुख की बाज़ू मरोडऩे की कोशिश करना ग़ैर-संवैधानिक है।

विज्ञापन

बिलों को पास करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाला

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के हित में पिछले डेढ़ साल में छह बिल विधान सभा में पास किए हैं, परन्तु राज्यपाल ने अभी तक इन बिलों को पास करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। केंद्र सरकार के पास लम्बित पंजाब के मसलों संबंधी राज्यपाल द्वारा चुप साध लेने पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य का आर.डी.एफ., जी.एस.टी. का करोड़ों रुपए का बकाया रोका हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ