Punjab News: हरजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तरमीनी पावर प्लांट्स में ईंधन की लागत बढ़ाने के लिए धन का दुरुपयोग किया. उनकी सेवा समाप्ति के आदेश नई एडमिनिस्ट्रेटिव सेकरेटरी, पावर डिपार्टमेंट बसंत गर्ग द्वारा जारी किए गए हैं, जो हाल ही में PSPCL तथा PSTCL के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने हैं.
चेयरमैन बसंत गर्ग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि रूपनगर के गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट और गोइंदवाल साहिब के गुरु अमरदास थर्मल पावर प्लांट में ईंधन की लागत निजी थर्मल प्लांट्स की तुलना में प्रति यूनिट 0.75 से 1.25 रुपये अधिक थी, जबकि इन संयंत्रों को राज्य के अपने कोयले की खान से कोयला प्राप्त होता था. इसे PSPCL को करोड़ों रुपये का नुकसान बताया गया है और इसे ईंधन लागत में दुरुपयोग का प्रमाण माना गया है.
हरजीत सिंह के खिलाफ बीते कई दिनों से राज्य संचालित ताप-विद्युत संयंत्रों में ईंधन लागत प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं. आदेश में आगे कहा गया कि यह स्पष्ट रूप से ईंधन लागत घटक में बड़े पैमाने पर हेराफेरी को दर्शाता है. जो हरजीत सिंह द्वारा गंभीर कदाचार का मामला है. आदेश में ये भी बताया गया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के पास नियुक्ति की शर्तों के मुताबिक यह अधिकार है कि वह किसी भी समय पूर्व-सूचना के बगैर हरजीत सिंह की सेवाएं समाप्त कर सकती है. कथित तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईंधन की खपत और लागत गणना की जांच के आदेश भी दिए हैं.
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
17 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines