हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब ट्रैफिक पुलिस का नाम बदला, नई ड्रेस में भी नजर आएंगे, स्पेशल ट्रेनिंग लेकर बनेंगे हाईटेक

Appearance Of Punjab Traffic Police Changed After 57 Years 57 साल बाद पंजाब ट्रैफिक पुलिस का नाम बदलकर सड़क सुरक्षा फोर्स किया जा रहा है। इसके लिए 1,597 कर्मचारी और अधिकारियों का चयन किया गया है। इसमें  300 महिलाएं भी हैं। यह फोर्स ट्रैफिक पुलिस से अलग एक नई वर्दी में नजर आएगी।

विज्ञापन

Appearance Of Punjab Traffic Police Changed After 57 Years: करीब 57 साल बाद पंजाब ट्रैफिक पुलिस का नाम बदलकर सड़क सुरक्षा फोर्स किया जा रहा है। इसके लिए 1,597 कर्मचारी और अधिकारियों का चयन किया गया है। इसमें  300 महिलाएं भी हैं। यह फोर्स ट्रैफिक पुलिस से अलग एक नई वर्दी में नजर आएगी। यह देश की पहली ट्रैफिक पुलिस है, जिसका नाम सड़क सुरक्षा फोर्स होगा। नवंबर के अंत में ट्रैफिक विंग कमान संभालेगी।

ये रहेगा ट्रैफिक पुलिस वर्दी का रंग

ट्रैफिक पुलिस की बदली हुई वर्दी में जहां शर्ट का कलर डार्क खाखी रखा गया है, वहीं पैंट का कलर डार्क ग्रे है। 1,597 कर्मचारी अधिकारियों की यह फोर्स इसी वर्दी में सभी जिलों में तैनात की जाएगी। नई वर्दी को सरकार ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन ​डिजाइनिंग संस्थान से तैयार करवाया है। नवंबर के पहले सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस को यह वर्दी मिल जाएंगी। नवंबर के अंत में सभी जवान वर्दी पहन सड़कोें पर उतर जाएंगे। यह देश की पहली ऐसी ट्रैफिक फोर्स होगी, जो हाईटेक व्हीकल, बेहतर ट्रैनिंग के साथ सड़कों पर उतरेगी।

हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए 144 हाइटेक व्हीकल

यह देश की पहली ऐसी ट्रैफिक फोर्स होगी, जो हाईटेक व्हीकल, बेहतर ट्रेनिंग के साथ उतरेगी। हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए 144 हाइटेक व्हीकल होंगे।  पहली पाली में 1,597 कर्मचारी अधिकारियों की यह सड़क सुरक्षा फोर्स सभी जिलों के एसएसपी की सुरविजन में काम करेगी, जबकि डीएसपी इस फार्स का नेतृत्व करेंगे। यह फोर्स सभी जिलों में तैनात की जाएगी। फोर्स के कर्मचारी नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों के भीडभाड़ इलाकों में विशेष तौर पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

नई फोर्स के लिए उपलब्ध होंगे एडवांस नाइट विजन उपकरण 

पंजाब की इस नई फोर्स को एडवांस नाइट विजन उपकरण भी दिए जाएंगे, ताकि सभी नाकों की रात की विजिबिल्टी बढ़ सके। इसके अंतर्गत फोर्स को ऐसे बैरिकेट्स उपलब्ध करवाएं जाएंगे, जिनमें रेड लाइट उपलब्ध होगी। ये बैरिकेट्स चार्जेबल होंगे, जिन्हें आसानी से दिन में चार्ज कर रात को इस्तेमाल किया जा सकेगा। पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विंग के अनुसार आने वाले समय में हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों के लिए 144 हाईटेक व्हीकल तैनात किए जाएंगे। ये भी नवंबर में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे। इसमें सभी फस्ट एड किट के अलावा मेडिकल ट्रैनिंग वाले पुलिस कर्मी यानि ट्रैफिक विंग वाले होेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola