AAP नेता की हत्या क्यों की गई? कौन थे तरलोचन सिंह, जिन्हें बीच सड़क मारी गई गोलियां

AAP Leader Murder in Punjab: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता तरलोचन सिंह की हत्या कर दी गई है। उन्हें बीच सड़क पंजाब में गोलियां मारी गईं। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने किए जाने का शक जताया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Tarlochan Singh

Tarlochan Singh

विज्ञापन

AAP Leader Tarlochan Singh Shot Dead: देशभर में चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। क्योंकि बीते दिन लुधियाना के खन्ना जिले के इकोलाहा गांव में पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई। खेतों से घर लौटते समय उन्हें बीच सड़क गोलियां मारी गई। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।

तरलोचन सिंह ग्रामीणों को खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने अपने बयानों में चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की संभावना जताई है, क्योंकि वे सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

तरलोचन सिंह ने तेज कर दी थी चुनावी सरगर्मियां

मृतक तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने पुलिस को बताया कि तरलोचन सिंह पिछला सरपंच चुनाव हार गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और सदस्यता ग्रहण करते ही उन्हें किसान विंग का पद मिला गया था। पार्टी में उनके कद से विरोधियों को झटका लगा। वहीं तरलोचन सिंह अगला सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और इसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी थी। वे आए दिन घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे थे। अपने समर्थक जुटा रहे थे, इस वजह से भी उनके विरोधियों में हलचल मची हुई थी। इसलिए उनकी हत्या की गई। रंजिश में ही तरलोचन सिंह को मारा गया है।

विज्ञापन

पुलिस विभाग के आला अधिकारी गांव में पहुंचे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AAP नेता की हत्या होने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मर्डर की जानकारी मिलते ही SP इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल, DSP खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी, CIA स्टॉफ इंचार्ज अमनदीप सिंह इकोलाहा गांव पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल करने और परिजनों-ग्रामीणों ने पूछताछ करने के बाद SP ने बयान दिया कि अभी केस की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे गांव में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ