Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कैसे बदली देश की राजनीति? अमेरिका में कांग्रेस नेता ने खुद किया रिवील

Rahul Gandhi America Trip Update: अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की स्पीच और इंट्रेक्शन वायरल हो रही है। उन्होंने देश और दुनिया से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और बड़े स्टीक शब्दों में अपनी बात रखी। सुनें उनसे बातचीत से कुछ अंश…

Rahul Gandhi US America Speech Viral: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। बीती रात उन्होंने टेक्सास के डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट से इंट्रेक्शन की। इस दौरान उन्होंने अपने देश की सियासत, इकोनॉमी, भारत जोड़ो यात्रा, भारत में बेरोजगारी, जातीय जनगणना जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की। चीन की तारीफ करते हुए भारत की कमियां गिनाई। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए भगवान का क्या मतलब है? इससे पहले अमेरिका पहुंचने पर राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। पूरी इंट्रेक्शन के दौरान राहुल गांधी से करीब 7 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब में उन्होंने बड़े सटीक शब्दों का इस्तेमाल किया और तर्कों के साथ अपनी बात रखी। जातीय जनगणना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में जातीय जनगणना जरूरी है, क्योंकि जातियों की संख्या और उनकी स्थिति जाने बगैर भारतीय जनता के बीच पैसे और पॉवर का बंटवारा सही तरीके से नहीं हो सकता। इसके अलावा उन्होंने किन मुद्दों पर बात की, जानने के लिए देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ