Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX से बना IED बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की State Special Operations Cell (SSOC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन में 2.5 किलो RDX से बना IED, ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Author
Edited By : Varsha Sikri Updated: Feb 28, 2026 21:33
Punjab Arrest
Credit: Social Media

पंजाब में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने खुफिया जानकारी के आधार पर ये बड़ी कार्रवाई की है. ये ऑपरेशन SAS नगर में अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2.5 किलो RDX से बना एक एड्वांसड IED, एक ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ये साजिश समय पर पकड़ी नहीं जाती, तो राज्य में बड़ा नुकसान हो सकता था.

ये भी पढ़ें: पंजाब में दो पुलिसवालों की हत्या और एनकाउंटर के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री? गरमाई राजनीति

---विज्ञापन---

विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे. ये हैंडलर उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे. इन्हीं के कहने पर आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री हासिल की थी और किसी बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी. पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपियों ने IED को SBS नगर बाईपास के पास एक सुनसान जगह पर छिपा दिया था. वो आगे के ऑर्डर मिलने का इंतजार कर रहे थे. बरामद IED पूरी तरह से असेंबल हालत में था. इसमें ड्यूल डिटोनेशन सिस्टम लगा हुआ था, यानी इसे रिमोट कंट्रोल या टाइमर के जरिए विस्फोट किया जा सकता था. पुलिस के मुताबिक, ये IED किसी भी समय बड़े धमाके के लिए तैयार था.

ये भी पढ़ें: ‘पंजाब बचाओ- सुखबीर सिंह बादल लाओ…’, शिरोमणि अकाली दल करेगी जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत

---विज्ञापन---

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बाकी गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पूरे आतंकी नेटवर्क, सप्लाई चेन और फंडिंग लिंक की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है. पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंकवाद से जुड़े हर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

First published on: Feb 28, 2026 09:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.