हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाले रील स्टार पर किडनेप का आरोप, बेटिंग ऐप विवाद में प्रतीक शिंदे समेत 7 पर FIR; 4 गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी साजिश के तहत चेतन को मिलने के लिए जाल बिछाया. करीब 15 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कपड़ों की दुकान के प्रमोशन का प्रस्ताव दिया.

विज्ञापन

सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपी एक सनसनीखेज कहानी मुंबई में सामने आई है. इंस्टाग्राम पर 13 लाख फॉलोअर्स रखने वाले चर्चित रील स्टार प्रतीक शिंदे अब गंभीर आपराधिक मामले में घिर गए हैं. बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन का विरोध करने वाले कंटेंट क्रिएटर चेतन देवलेकर की शिकायत पर मुंबई की पवई पुलिस ने प्रतीक शिंदे समेत चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी हैय

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चेतन देवलेकर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रचार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. वह ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के खतरे से आगाह करते रहे हैं. इसी अभियान के दौरान उनकी कई बार प्रतीक शिंदे से सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक हुई. आरोप है कि प्रतीक बेटिंग ऐप्स से जुड़े प्रमोशनल रील्स बनाता था, जबकि चेतन लगातार उसका विरोध कर रहे थे. यही विवाद धीरे-धीरे व्यक्तिगत दुश्मनी में बदल गया.

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी साजिश के तहत चेतन को मिलने के लिए जाल बिछाया. करीब 15 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कपड़ों की दुकान के प्रमोशन का प्रस्ताव दिया. 26 जुलाई की शाम चेतन अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ पवई के एक मॉल पहुंचे. आरोप है कि वहीं एक परिचित ने पहले उनसे सामान्य बातचीत की और फिर कुछ ही देर बाद उन्हें जबरन एक स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया.

विज्ञापन

चेतन का आरोप है कि गाड़ी के भीतर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, गला दबाने की कोशिश की गई और उनसे कहा गया कि यदि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना है तो रहें, लेकिन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ वीडियो बनाना तुरंत बंद कर दें. शिकायत में दावा किया गया है कि उस दौरान गाड़ी में प्रतीक शिंदे भी मौजूद था.

एफआईआर के मुताबिक, करीब चार घंटे तक चेतन को अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया. इस दौरान लगातार धमकियां दी गईं और कथित तौर पर कहा गया कि अगर पुलिस तक मामला पहुंचा तो इसका अंजाम सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी भुगतना पड़ेगा. बाद में उन्हें एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया.

विज्ञापन

पवई पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अपहरण, गैरकानूनी बंधक बनाने, मारपीट, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola