---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

जासूसी में पकड़े रविन्द्र वर्मा पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा, बेटे की गिरफ्तारी कर बेसुध हुई मां

Maharashtra News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए रविन्द्र वर्मा से महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्हें ATS कस्टडी में रखा गया है, जो आए दिन कोई नए खुलासे कर रही है। हाल ही में रविन्द्र की मां से बातचीत में सामने आया कि वह उसकी शादी करने वाली थी। पढ़े राहुल पांडे की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Maharashtra News: महाराष्ट्र ATS की गिरफ्त में आए जासूस रविन्द्र वर्मा से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई अहम खुलासे हो रहे हैं। रविन्द्र फिलहाल महाराष्ट्र ATS की कस्टडी में हैं। जांच एजेंसी वर्मा से नेवल डॉक से जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी के साथ शेयर किए जाने को लेकर पूछताछ कर रही है। ATS कलवा निवासी रवींद्र वर्मा से जानना चाहती है कि उसने नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क में रहने के दौरान नौसेना से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारी साझा की है।

बारिकी से महाराष्ट्र पुलिस कर रही जांच

महाराष्ट्र ATS इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। सूत्रों की मानें, तो ATS रविन्द्र वर्मा के अकाउंट डिटेल को भी खंगाल रही है, जिससे किसी प्रकार का कोई ट्रांजैक्शन हुआ है या नहीं, यह पता लगाया जा सके। सूत्रों की मानें, तो ATS को आर्थिक लेन-देन का शक है। इसके अलावा रविन्द्र वर्मा के प्रमुख कनेक्शन को भी खंगाल जा रहा है और प्रीति जायसवाल, पायल शर्मा सहित अन्य लोगों के फेसबुक अकाउंट की भी जांच हो रही है। इसके जरिए वो किन एजेंटों के संपर्क में था, यह पता लगाने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘2 नहीं, 3 बार बना हूं मुख्यमंत्री’, 72 घंटे के CM कार्यकाल का फडणवीस ने सुनाया किस्सा

रविन्द्र वर्मा की शादी होने वाली थी?

बेटे की गिरफ्तारी के बाद रविन्द्र वर्मा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रवींद्र घर में अपनी मां, बहन और उसके छोटे बच्चों के साथ रहता था। मां की माने तो वो जल्द ही अपने बेटे की शादी करने वाली थी, जो अब टूटने के कगार पर पहुंच गई है। मां रेखा वर्मा कि मानें, तो कुछ दिन पहले बेटे ने फेसबुक को लेकर कहा था कि यह बहुत बुरी चीज है। फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें भेजी जाती है, वो जल्द ही उसे बंद करने वाला था। मां का कहना है कि उसका बेटा बेकसूर है, उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

रविन्द्र की गतिविधियों पर था शक

महाराष्ट्र ATS को रविन्द्र की गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। जांच एजेंसी उसपर कई दिनों से निगरानी रख रही थी। ज्योति मल्होत्रा का मामला सामने आने के बाद एजेंसियां सतर्क हो गई थी। गौरतलब है कि भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसते जा रहा है। रविन्द्र ठाणे के कलवा इलाके के शिवशक्ति नगर की झुग्गी झोपड़ी में रहता था। रविन्द्र वर्मा अपने परिवार के साथ छोटे से कमरे में रहता था। गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई थी।

डिफेंस कंपनी में काम करता था रविन्द्र

रविन्द्र वर्मा डिफेंस से जुड़ी कंपनी में काम करता था। कंपनी का कर्मचारी होने के नाते उसे दक्षिण मुंबई के नौसेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति थी। जांच एजेंसी की मानें तो पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एजेंट से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया था, उसे हनी ट्रैप के जरिए फंसाया गया है। उस पर डिफेंस से जुड़ी प्रतिबंधित जानकारी साझा करने का भी आरोप है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘जल्दी मुंबई आ रहा हूं’, सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर कुणाल कामरा का ओपन चैलेंज

First published on: May 31, 2025 01:23 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola