'जल्दी मुंबई आ रहा हूं', सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर कुणाल कामरा का ओपन चैलेंज

Kunal Kamra On CM Devendra Fadnavis : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीडियो शेयर कर ओपन चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जल्दी मुंबई आ रहा हूं।

Kunal Kamra-Devendra Fadnavis

कॉमेडियन कुणाल कामरा और सीएम देवेंद्र फडणवीस।

Kunal Kamra On CM Devendra Fadnavis : कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उनका शो ‘नया भारत’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उन्होंने अपने कॉमेडी के जरिए राजनेताओं पर तंज कसा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कुणाल कामरा को लेकर कहा कि ऐसे लोगों को इग्नोर करना चाहिए। इनकी औकात क्या है? उनके इस बयान पर कुणाल कामरा ने ओपन चैलेंज दिया है।

विज्ञापन

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक्स पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया और ओपन चैलेंज दिया कि मैं जल्दी मुंबई आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि नमस्ते देवेंद्र फडणवीस, आप सही कह रहे हैं। राजनीतिक रूप से मुझे नजरअंदाज करना बेहतर है। मेरे पास कोई औकात नहीं है और सिर्फ 4 लोग ही मेरा शो देखते हैं। कृपया क्या मुझे नजरअंदाज किया जा सकता है?

विज्ञापन

विज्ञापन

कुणाल कामरा ने बताया- कब आ रहे मुंबई?

कुणाल कामरा ने इसकी भी जानकारी दी कि वे कब मुंबई आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं अक्टूबर में ठाणे, नई मुंबई, मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद में शो करने का प्लान बना रहा हूं। कृपया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना के साथ समन्वय करें, अगर मुझे नजरअंदाज किया जा सकता है।

‘इनकी औकात नहीं है’, CM फडणवीस का तंज

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर आप मुझसे पूछेंगे तो पॉलिटिकली ऐसे लोगों को इग्नोर करना ठीक होगा। इनकी औकात नहीं है। आप इनकी औकात बढ़ा देते हो। इनकी औकात बढ़ाने की जरूरत नहीं है। हम और शिवसेना के लोग भावुक हैं, इसलिए इमोशन कई बार हमें रिएक्ट भी करवाती है। रिएक्शन के कारण उन्हें ज्यादा तवज्जो मिली, चार आदमी सुनते नहीं होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ