---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘2 नहीं, 3 बार बना हूं मुख्यमंत्री’, 72 घंटे के CM कार्यकाल का फडणवीस ने सुनाया किस्सा

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर पर एक कॉफी टेबल बुक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने 2019 के दौर को याद किया।

---खबर नीचे जारी है---

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। फडणवीस बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर पर एक कॉफी टेबल बुक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। यहां पर उन्होंने 2019 में सीएम पद पर अपने 72 घंटे के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘इस कार्यकाल को मैं कभी नहीं भूलूंगा, भले ही आप सब भूल गए हों।’ बता दें कि 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी।

72 घंटे के मुख्यमंत्री

इस प्रोग्राम में एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जिसमें देवेंद्र फडणवीस का इंटरोडक्शन देते हुए ऐसा नेता बताया गया, जो दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इस पर अपने भाषण की शुरुआत में फडणवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाली बात को साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘जब मेरे बारे में बात की गई, तो यह कहा गया कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं, लेकिन अब मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। भले ही आप मेरे 72 घंटे के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को भूल गए हों, लेकिन मैं इसे नहीं भूल सकता।’

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: शशि थरूर ने एलओसी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस हुई नाराज, समर्थन में बीजेपी

अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती

31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी। उससे पहले अहिल्याबाई होल्कर पर एक कॉफी टेबल बुक का उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उन्होंने अहिल्यादेवी के योगदान पर कहा कि ‘लोगों के कल्याण के लिए काम करते हुए अहिल्यादेवी होल्कर ने पहली बार महिला सेनानियों की एक इकाई बनाई। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर ने कारीगरों के लिए बनाए गए बाजार को राष्ट्रीय दर्जा देने का काम किया।’ साथ ही, महाराष्ट्र में अहिल्यादेवी होल्कर ने कावड़ यात्रा की परंपरा भी शुरू की।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Mumbai News: पहाड़ी पर फंसे 5 छात्रों को अग्निशमन टीम ने बचाया, पहाड़ी से अचानक फूटा था झरना

First published on: May 29, 2025 11:00 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola