मुंबई में कार के बोनट में छिपा मिला 7 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

मुंबई के दहिसर वेस्ट में एक कार के बोनट के अंदर करीब 7 फीट लंबा अजगर छिपा मिला. रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकालकर संजय गांधी नेशनल पार्क में छोड़ दिया.

मुंबई में कार के बोनट में छिपा मिला 7 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

मुंबई के दहिसर वेस्ट में कार के बोनट के अंदर मिला करीब 7 फीट लंबा अजगर, जिसे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. (Image- Social Media)

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दहिसर वेस्ट के कांदरपाड़ा इलाके में एक रिहायशी इमारत के पास खड़ी कार के बोनट के अंदर करीब 7 फीट लंबा अजगर छिपा मिला. अजगर को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को कांदरपाड़ा में बापू बागवे रोड के पास महेश्वर बिल्डिंग के रिहायशी इलाके में हुई. अजगर सनी कांबले की बहन की कार के अंदर घुस गया था. शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन स्थानीय लोगों की नजर कार के नीचे से बोनट की ओर धीरे-धीरे रेंगते एक बड़े सांप पर पड़ी.

विज्ञापन

आम इंसान से भी लंबा था अजगर

जब लोगों ने सांप को करीब से देखा तो उन्हें अंदाजा हुआ कि यह कोई सामान्य सांप नहीं, बल्कि करीब 7 फीट लंबा अजगर है. देखते ही देखते इसकी खबर आसपास की बिल्डिंग में फैल गई और लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए. रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीच अजगर के पहुंचने से डर का माहौल बन गया.

विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

स्थानीय लोगों ने तुरंत पेशेवर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट समीर गुप्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने सावधानी से कार का बोनट खोला, जहां इंजन के पास अजगर छिपा हुआ दिखाई दिया. रेस्क्यू टीम ने बिना सांप को नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित तरीके से कार से बाहर निकाला. इसके बाद अजगर की जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार के गर्म इंजन या दूसरे हिस्सों में छिपे रहने के दौरान उसे कोई चोट तो नहीं लगी. जांच में अजगर स्वस्थ पाया गया. वाइल्डलाइफ अधिकारियों की पुष्टि के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से संजय गांधी नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ