कौन हैं DGP रश्मि शुक्ला? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उठ रही जिन्हें हटाने की मांग

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से बर्खास्‍त करने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से को उन्हें हटा देना चाहिए।

Rashmi Shukla, Nana Patole, Maharashtra, Congress, BJP, eknath shinde

rashmi shukla

Rashmi Shukla: महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने आयोग को एक पत्र सौंपा है, जिसमें रश्मि शुक्ला को विवादस्पद अधिकारी बताते हुए उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर प्रदेश में निपष्क्ष चुनाव कराने हैं तो आयोग को उन्हें तुरंत हटाना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

कौन हैं डीजीपी रश्मि शुक्‍ला?

रश्मि शुक्‍ला का जन्म जून 1964 में हुआ था। जानकारी के अनुसार 1988 में वे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने अब तक के कार्यकाल में उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं। नेताओं को धमकाना, राजनेताओं के फोन टैप करना समेत उनके सत्ता पक्ष का साथ देने के कई आरोप लगते रहे हैं। अपने काम के दौरान उन पर पक्षपातपूर्ण स्वभाव और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन

विवाद के बाद कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेता नाना पटोले ने रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से बर्खास्‍त करने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से को उन्हें हटा देना चाहिए। वह विवादास्पद अधिकारी हैं, उनका कहना था कि रश्मि शुक्ला की सेवा समाप्त हो गई है, लेकिन बीजेपी गठबंधन सरकार ने उनका कार्यकाल दो साल (2026) तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

गृहमंत्री के ऑफिस में हुई थी तोड़फोड़

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि हाल ही में मुंबई के गृहमंत्री के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई। उन्होंने कहा कि जब राज्य के गृहमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा? बता दें 28 सितंबर को चुनाव आयुक्त के दौरे के बाद महाराष्ट्र में अक्तूबर के पहले हफ्ते में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद 15 नवंबर के आसपास प्रदेश में मतदान होने की आशंका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ