---विज्ञापन---

देश angle-right

Sanjay Raut को जाना होगा जेल, कोर्ट का फरमान; जानें क्यों बढ़ी शिव सेना नेता की मुश्किल

Sanjay Raut may go Jail: शिव सेना के नेता और महाराष्ट्र की राजनीति का जाना-माना चेहरा संजय राउत मुश्किलों में फंस गए हैं। मानमाहनी मामले में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। संजय राउत को अब जेल जाना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

Shiv Sena Sanjay Raut Jail: शिव सेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संजय राउत जल्द ही सलाखों के पीछे जा सकते हैं। मुंबई की निचली अदालत ने उन्हें मानहानी मुकाबले में दोषी करार देते हुए जेल जाने का फरमान जारी किया है। संजय राउत 15 दिन के लिए जेल जा सकते हैं। इसके अलावा उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है।

मेधा सौमेया ने किया था केस

दरअसल बीजेपी नेता किरीट सौमैया की पत्नी मेधा सौमेया ने संजय राउत के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज किया था। मेधा का आरोप है कि संजय राउत ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं, वो झूठे और निराधार हैं। इससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है और उनका काफी अपमान हुआ है। कोर्ट ने मेधा के दावों पर मुहर लगाते हुए संजय राउत को सख्त सजा सुनाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी पर क्यों भड़के लालू यादव? बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों में छिड़ी ‘कास्ट वॉर’

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सौमैया की पत्नी मेधा सौमैया के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि वो करोड़ों के शौचालय घोटाले में शामिल हैं। संजय राउत का आरोप था कि मेधा ने 100 करोड़ का शौचालय घोटाला किया है। संजय राउत के इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था। वहीं संजय पर पलटवार करते हुए मेधा ने उनके खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज किया था। अदालत में याचिका दाखिल करते हुए मेधा ने संजय सिंह के आरोपों को गलत बताया था।

---विज्ञापन---

अदालत ने सुनाया फैसला

संजय राउत और मेधा सोमैया का यह मामला मुंबई की निचली अदालत में चल रहा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संजय राउत को दोषी पाया है। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Badlapur Encounter: अब किसको गोली मारेंगे? संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा सवाल

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2024 12:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola