---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

11 करोड़ के 12 किलो गांजे के साथ मॉडल गिरफ्तार, बैंकॉक से लेकर आई थी, जांच में निकली हाइड्रोपोनिक ड्रग

बैंकॉक से लाया गया करीब 11 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद करके जब्त किया गया है। उसे लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई एक मॉडल को भी दबोचा गया है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

---विज्ञापन---

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई एक मॉडल को करोड़ों रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 28 वर्षीय हर्षा सनी के रूप में हुई है, जो साल 2025 की मिसेज केरल ब्यूटी प्रतियोगिता की प्रतिभागी रह चुकी है। उसके पास से करीब 12 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जन्मदिन का केक बना मौत का फंदा! 3 साल के मासूम के पेट में पहुंचीं दो धातु की सुइयां

---विज्ञापन---

थाई एयरवेज की फ्लाइट से आई मुंबई

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, हर्षा सनी थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-351 से बैंकॉक से मुंबई पहुंची थी। एयरपोर्ट पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने के बाद कस्टम अधिकारियों ने उसकी जांच की। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद किए गए। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। एनडीपीएस टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड यानी उच्च गुणवत्ता वाला गांजा निकला।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट होने का शक

कस्टम विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मॉडल हर्षा सनी को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हर्षा सनी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह खेप मुंबई में किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक कैरियर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित ड्रग नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

---विज्ञापन---

क्या है हाइड्रोपोनिक ड्रग और कैसे बनता?

हाइड्रोपोनिक गांजा मिट्टी के बजाय नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है।इसे विशेष लाइटिंग, तापमान और पोषक तत्वों की मदद से तैयार किया जाता है। इसमें टीएचसी (THC) की मात्रा 30 से 40 प्रतिशत तक होती है। सामान्य गांजे में टीएचसी केवल 3 से 4 प्रतिशत होता है। ज्यादा नशे और प्रीमियम क्वालिटी के कारण इसकी कीमत कई गुना अधिक होती है। इसे ड्रग्स की दुनिया में “गरीबों की कोकीन भी कहा जाता है। बैंकॉक और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देश हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं।

NH-48 पर खत्म होगा ट्रैफिक का झंझट! पुणे में बनेंगे 3 नए अंडरपास, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

---विज्ञापन---

पिछले कुछ वर्षों में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इस तरह के कई मामलों का खुलासा हो चुका है। कस्टम विभाग और नारकोटिक्स एजेंसियां लगातार ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां मॉडल हर्षा सनी के मोबाइल फोन, यात्रा रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ से इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

First published on: Jun 12, 2026 12:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola