PM Modi In Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पहुंचे और उन्होंने नेवी के युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि, आइएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 15 जनवरी के दिन को आर्मी डे के रूप में भी मनाया जाता है। वे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को नमन करते हैं और मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना के बेड़े में शामिल तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं।
यह भी पढ़ें : इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल होंगे INS के ये तीन युद्धपोत, जानें तिकड़ी की क्या है खासियत?
विश्व में भरोसेमंद साथी के रूप में पहचाना जा रहा है भारत : PM
उन्होंने आगे कहा कि भारत आज पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत विस्तारवाद नहीं, भारत विकासवाद की भावना से काम करता है। 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरे समुद्र हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। इसके लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
यह भी पढ़ें : राजघाट कैंपस में बनेगी पूर्व राष्ट्रपति की समाधि, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले देश के रूप में उभरा है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई है और लाखों डॉलर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्गो को सुरक्षित किया है। इससे दुनिया भर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल अनेक बड़े निर्णयों के साथ शुरू हुआ है। उन्होंने तेज गति से नई नीतियां बनाई हैं, देश की जरूरतों को देखते हुए नए कार्य शुरू किए हैं, देश के हर कोने, हर सेक्टर का विकास हो, इस लक्ष्य के साथ चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
7 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
12 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines