Supriya Sule On Sharad Pawar: एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे पिता शरद पवार एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहते थे। सुले ने इस बात से भी इंकार किया है शरद पवार बीजेपी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा है कि शरद पवार लगभग 60 वर्षों से अपनी विचारधारा के प्रति वफादार हैं।
छगन भुजबल के आरोपों पर बोलीं सुप्रिया सुले
रिपोर्ट के अनुसार, छगन भुजबल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा था, ”शरद पवार बीजेपी के साथ जाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में तय किया गया कि वो इस्तीफा देंगे और सुप्रिया सुले को पार्टी चीफ बनाया जाएगा। इसके बाद एनसीपी बीजेपी के साथ गठबंधन कर लेगी और सरकार का हिस्सा बन जाएगी।
अब, छगन भुजबल के इसी बयान पर सुप्रिया सुले ने कहा, ”उन्होंने (शरद पवार) पार्टी नेता छगन भुजबल से स्पष्ट रूप से कहा था कि वे बीजेपी के साथ जा सकते हैं लेकिन वह नहीं जाएंगे। कौन अपनी विचारधारा के प्रति वफादार रहा है? शरद पवार। वह 60 वर्षों से अपनी विचारधारा के प्रति वफादार रहे हैं।”
यह भी पढ़ेंः निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी जैसी महिला सांसदों को संगठन ने लिखा पत्र, गिनाए ई-सिगरेट के Side Effect
सुले ने कहा, ”वे (शरद पवार गुट) जो भी दावा कर रहे थे वह सही साबित हुआ है। कल भुजबल ने कहा कि शरद पवार को अंधेरे में रखकर दो शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। हम यही दावा कर रहे थे। हमें बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की उनकी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हम सही साबित हुए हैं। जब हम कह रहे थे कि हमें भाजपा के साथ हाथ मिलाने की उनकी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, तो किसी ने हमारी बात पर विश्वास नहीं किया।”
सुले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की
अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान पुणे के वारजे इलाके में पत्रकारों से बात करते हुए, सुप्रिया सुले ने वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री के रूप में उनकी पूरी विफलता है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
8 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
14 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines