इंडिगो की फ्लाइट में महिला की कैसे गई जान? महाराष्ट्र में करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रही 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। फ्लाइट को मुंबई से वाराणसी जाते समय छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। महिला की पहचान सुशीला के रूप में हुई, जो मिर्जापुर जिले की निवासी थी।

indigo
विज्ञापन

वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसमें एक बुजुर्ग महिला भी वाराणसी जाने के लिए बैठी थी, लेकिन उड़ान भरने के बाद महिला अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगी और उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके चलते फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इंडिगो फ्लाइट्स में महिला की मौत

बता दें कि रविवार रात को 89 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। यात्रा करने के दौरान बुजुर्ग महिला अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी जान चली गई। महिला की पहचान सुशीला के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिले की रहने वाली थी।

विज्ञापन

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को 89 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को रात करीब 10 बजे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में उतारना पड़ा। हालांकि जब तक मेडिकल टीम ने लैंडिंग पर महिला की जांच की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया

बता दें कि महिला सुशीला मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले की निवासी थी। पुलिस के मुताबिक सभी आवश्यक औपरचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी। इंडिगो के मुताबिक, महिला को छत्रपति संभाजीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ