---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai Rains Live Update: मुंबई, पालघर और रायगढ़ में हुई रिकॉर्ड-तोड़ बारिश, पिछले 3-4 दिनों में 13 लोगों की मौत

Mumbai Rains Live Update: मुंबई में मूसलाधार बारिश से वसई-विरार ट्रैक पर जलभराव और खंडाला में लैंडस्लाइड होने से लोकल ट्रेनें 20 मिनट लेट हैं. कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आज डब्बावाला सेवा भी बंद है.

---विज्ञापन---

Mumbai Rains Live Update: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार बरसते पानी की वजह से वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. इसका सीधा असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर पड़ा है. पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) की लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने तय समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि उन्हें परेशानी न हो. प्रशासन ने यात्रियों को हो रही इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

सेंट्रल रेलवे रूट पर थमे पहिए

मुसीबत सिर्फ लोकल ट्रेनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के खंडाला में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. यहां पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें खिसककर सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गिरीं. इस लैंडस्लाइड की वजह से सेंट्रल रेलवे की रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है. रेलवे की टीमें युद्ध स्तर पर ट्रैक से मलबा हटाने और रूट को दोबारा चालू करने के काम में जुटी हुई हैं. जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, EC ने जारी किया शेड्यूल

आज नहीं मिलेगी डब्बावालों की सर्विस

मुंबई की पहचान और 125 सालों से बिना रुके लोगों तक खाना पहुंचाने वाले ‘डब्बावालों’ के कदमों पर भी आज भारी बारिश ने ब्रेक लगा दिया है. मुंबई डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष उल्हास मुके ने बताया कि विरार-वसई इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई डब्बावालों के घरों में पानी घुस गया है. रेलवे स्टेशनों पर जलभराव और ट्रेनों की लेटी-लतीफी को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आज (6 जुलाई) डब्बावाला सर्विस को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है. संगठन ने कहा कि परंपरा अपनी जगह है, लेकिन हमारे कर्मचारियों की जान सबसे पहले है. ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए संगठन ने माफी मांगी है.

---विज्ञापन---

मुंबई की लेटेस्ट खबरों के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…

13:04 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: पिछले 3-4 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में मुंबई, पालघर और रायगढ़ में हुई रिकॉर्ड-तोड़ बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।

13:04 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: पुणे में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत

पुणे ज़िले की मावल तहसील के पाटन गाँव में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। PMRDA, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं और खोज व बचाव अभियान चला रही हैं। ज़िला प्रशासन के अनुसार, दो और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

13:02 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: पुणे में परंदवाड़ी रोड से पावना नगर तक का रास्ता बंद

भारी बारिश के कारण पुणे में परंदवाड़ी रोड से पावना नगर तक का रास्ता बंद है।

12:36 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: रायगढ़ के निचले इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

रायगढ़ के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। जलभराव की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

12:09 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: भारी बारिश के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक

भारी बारिश और उर्स टोल प्लाज़ा के पास भूस्खलन के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफ़िक है।

11:51 (IST) 6 Jul 2026
Mumbai Rains Live Update: मुंबई में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

First published on: Jul 06, 2026 11:49 AM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola