आतंक के खिलाफ केंद्र का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने जारी की 23 खूंखार आतंकियों की लिस्ट

MHA Terrorist List: केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ा एक्शन लिया है. गृह मंत्रालय ने UAPA कानून के तहत 23 कुख्यात अपराधियों को आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है. जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है और सरकार का अगला कदम क्या होगा.

Anti Terror Policy

भारत ने आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है।

MHA Terrorist List: आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को और मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कार्रवाई करते हुए 23 खूंखार अपराधियों को आधिकारिक रूप से ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है. सरकार के इस कड़े फैसले से सीमा पार बैठे भारत विरोधी तत्वों में खलबली मच गई है. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में शामिल सभी 23 आतंकी लंबे समय से भारत विरोधी साजिशों में लिप्त रहे हैं. ये सभी आरोपी भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने, युवाओं को भड़काने, हथियारों की अवैध तस्करी, सीमा पार से घुसपैठ कराने, आतंकी संगठनों की मदद करने और टेरर फंडिंग (आतंक के लिए पैसा जुटाना) जैसी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.

विज्ञापन

17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है. घोषित किए गए इन 23 आतंकियों में से 17 पाकिस्तान के नागरिक हैं, जबकि 6 भारतीय नागरिक हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि ये सभी 6 भारतीय भी इस समय पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में शरण लिए हुए हैं और वहीं से बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं.

विज्ञापन

आतंकी नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने का संकल्प

UAPA के तहत किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से आतंकवादी घोषित करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उनकी संपत्तियां जब्त करने और उनके वित्तीय लेन-देन को पूरी तरह से ब्लॉक करने का अधिकार मिल जाता है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. भारत और उसके नागरिकों की रक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी यह सख्ती जारी रहेगी.

क्या है भारत की आतंकवाद विरोधी नीति?

भारत की आतंकवाद विरोधी नीति मुख्य रूप से ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) के सिद्धांत पर काम करती है, जिसका सीधा मतलब है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस नीति के तहत सरकार दो स्तरों पर काम करती है। पहला—देश के भीतर UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) जैसे सख्त कानूनों के जरिए आतंकियों और उनके वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह ब्लॉक करना। दूसरा—सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार प्रोएक्टिव (सक्रिय) ऑपरेशन चलाना। इसका एकमात्र उद्देश्य भारत के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ