मुंबई के मानखुर्द में बड़ा हादसा, 3 मंजिला चाल का हिस्सा गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Mumbai Mankhurd accident: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात एक तीन मंजिला चाल का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Mumbai Mankhurd accident, Mankhurd chawl accident, Mumbai building collapse, Janata Nagar Mankhurd, Mumbai rescue operation
विज्ञापन

Mumbai Mankhurd accident: आर्थिक राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार की रात को एक तीन मंजिला चाल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इस इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है।

रात करीब 8:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मानखुर्द के जनता नगर इलाके में हुआ। रविवार रात करीब 8:30 बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित ‘चाल नंबर-5’ में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की दो से तीन झोपड़ीनुमा चालें अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। रविवार की छुट्टी होने के कारण हादसे के वक्त लोग अपने घरों में ही मौजूद थे, जिससे मलबे में कई परिवारों के दबे होने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची राहत टीम, बचाव कार्य जारी

हादसे की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), मुंबई पुलिस, स्थानीय बीएमसी (BMC) वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की है। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ