Aaj Ki Taaza Khabar: जयपुर के फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में गिरी छत, 10 मजदूर घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 11 जुलाई, 2026 तक तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे.

Breaking News 3.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 11 जुलाई, 2026 तक तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा. यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है. ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणि राम छावनी’ में यह पहली बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा केस में आज ट्रस्ट बैठक में SIT रिपोर्ट रखी गई, रिपोर्ट की कॉपी मीडिया में वायरल

राम मंदिर चढ़ावा केस की SIT रिपोर्ट में चढ़ावा गड़बड़ी का जिक्र है। गणना प्रक्रिया और SOP पर गंभीर सवाल उठे हैं। CCTV फुटेज के आधार पर कई भूमिकाएं दर्ज है। चंपत राय का रिपोर्ट में नाम नहीं है। रिपोर्ट में चंपत राय की भूमिका पर कुछ नहीं है। लेकिन अनिल मिश्रा का नाम SIT की रिपोर्ट में है। ट्रस्ट के प्रेस नोट के साथ पूरी रिपोर्ट वायरल हो रही है। ये रिपोर्ट आज ट्रस्ट में पेश की गई थी और उसके बाद ये मीडिया में सर्कुलेट हो रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 7 जुलाई, 2026 को मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट, म्युनिसिपल स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा

इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी दी है कि मंगलवार, 7 जुलाई, 2026 को मुंबई में भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) और तेज़ हवाएं चलेंगी। इसलिए स्टूडेंट्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, कल, मंगलवार, 7 जुलाई, 2026 को मुंबई के सरकारी, प्राइवेट, म्युनिसिपल स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की जा रही है. हालांकि, लोगों को अपने घरों से तभी बाहर निकलना चाहिए जब बहुत ज़रूरी हो। इमरजेंसी में, उन्हें मदद के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉन्टैक्ट करना चाहिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर के फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में गिरी छत, 10 मजदूर घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम किसी न किसी तरह जीतने वाले हैं- ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश के बाद कामशेत गांव के पास इंद्रायणी नदी उफान पर है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने बारुईपुर घटना पर जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PMRDA (पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की आपदा राहत टीम ने लोनावला के मालवली गांव में वेदांता एकेडमी में फंसे 20 से ज़्यादा लोगों को बचाया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत के कई इलाकों में जलभराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता के होटल पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान ने भारत को दिया ₹4,600 करोड़ का ग्रीन लोन, भारत-जापान शिखर वार्ता का दिखा असर

भारत के हरित ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी अंतरराष्ट्रीय मजबूती मिली है. जापान की सरकारी वित्तीय संस्था Japan Bank for International Cooperation (JBIC) ने Power Grid Corporation of India Limited (POWERGRID) को 80 अरब जापानी येन (करीब ₹4,600 करोड़ से अधिक) का ग्रीन लोन मंजूर किया है.

इस ग्रीन लोन को भारत और जापान के बीच मजबूत होते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. खास बात यह है कि हाल ही में जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी नेतृत्व के बीच स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और निवेश सहयोग को और विस्तार देने पर जोर दिया गया था. जानकारों की मानें तो पावरग्रिड को मिला यह ग्रीन लोन उसी बढ़ते भारत-जापान सहयोग का परिणाम है, जिससे भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को नई गति मिलेगी. भारत ने वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है और जापान का यह निवेश भारत के हरित ऊर्जा मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू; राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर चर्चा होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसद रवि किशन को कोर्ट से बड़ी राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की रक्षा करते हुए सोशल मीडिया से अनधिकृत कंटेंट हटाने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने मानहानि करने वाली या अश्लील सामग्री के प्रकाशन पर भी रोक लगा दी है और Google, Meta और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 72 घंटों के भीतर संबंधित वेब लिंक हटाने का निर्देश दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताजमहल से जुड़े केस में ASI को HC का नोटिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्र सरकार के साथ-साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से भी जवाब मांगा है, क्योंकि एक याचिका में आगरा कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें कोर्ट कमिश्नर से ताजमहल का सर्वेक्षण कराने से इनकार कर दिया गया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीलंकाः जेल में हिंसक झड़प, 19 कैदियों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में हुई हिंसक झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के 2 विरोधी गुटों के बीच दमकर झड़प हो गई थी. आज सोमवार को फिर से झड़प हो गई क्योंकि कई उपद्रवी कैदियों ने जेल के हथियार छीन लिए थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्याः चंपत राय को लेकर एकमत नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विवादों में आए ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट में ही दो राय दिख रहा है. चंपत राय और उनके समर्थक राय की ट्रस्ट से परमानेंट छुट्टी के पक्ष में नहीं हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिमखाना क्लब केस में दिल्ली HC का केंद्र को नोटिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली जिमखाना क्लब मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र से जवाब तलब किया गया. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में बैठक से पहले इलाके की कड़ी सुरक्षा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की आज जिस जगह पर बैठक होनी है उसके आसपास के पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अयोध्या में सामान्य दिनों से आज अधिक सुरक्षा है. गाड़ियों को टेढ़ी बाजार के आगे नहीं जाने दिया जा रहा. जिन गाड़ियों के ऊपर पार्किंग लिखा है उन्हें ही आगे जाने दिया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सरकारी अस्पताल में खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक डॉक्टर का नाम सिमरप्रीत बताया गया है. सिमरप्रीत ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या की. शुरूआती जांच मे सामने आया है कि आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है. सिमरप्रीत सिविल लाइन के अरुणा आसफ अली अस्पताल में कार्यरत था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज का दौरा करेंगे. सीएम दोपहर 2.50 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. यहां वह नवनिर्मित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे. वोट क्लब में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4.10 बजे से मेला ऑफिस सभागार में बैठक करेंगे. शाम 5.50 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणेः भारी बारिश से जनजीवन पर असर, आज रेड अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश की वजह से ठाणे शहर में भी जन जीवन प्रभावित हुआ है. रातभर मूसलाधार बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है. ठाणे के तलावपाली इलाके में तालाब का पानी सड़क पर आने से यातायात पर असर पड़ा है. आज ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर के गेस्ट हाउस में बैठक होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबईः पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लेन बंद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक बंद कर दिया गया है जिससे पुणे से मुंबई जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया. मिसिंग लिंक के दूसरे टनल से पहले भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद करना पड़ा है. राहत यह रही कि जिस समय चट्टान गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. एहतियातन मुंबई से पुणे जाने वाली लेन को भी हाईवे पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. वहीं कई ट्रेन को भी कैंसल करना पड़ा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ