Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में भारी बारिश बनी 'काल', मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

मानसून के बादल मुंबई में इस कदर बरसे कि लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। मुंबई में भारी बारिश के कारण हादसे हो रहे हैं। बीती रात मानखुर्द इलाके में चॉल ढह गई, जिसके मलबे में दबने से 6 लोगों की जान चली गई।

Mumbai Chawl Collapse

भारी बारिश के कारण दीवार और छत ढीली होने के कारण हादसा हुआ।

देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बीती रात भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ। मानखुर्द के जनता नगर इलाके में 3 मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। चॉल का हिस्सा ढहने से बने मलबे की चपेट में 3 घर आए और बुरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसा रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ और सारी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। मलबे के नीचे से 6 लोगों को निकाला गया, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत

चॉल ढहते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को दी जानकारी। बताया गया कि हनुमान मंदिर के पीछे बनी ‘चाल नंबर-5’ में ग्राउंड प्लस 3 मंजिला इमारत की दो से तीन झोपड़ीनुमा चाल ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। हादसे के बारे में पता चलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), मुंबई पुलिस, BMC वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन

बारिश के कारण ढीली हुई दीवारें गिरीं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत एक झटके में इस तरह ढह गई कि किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। रविवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग घर में ही थे, जो हादसे का शिकार हो गए। जब इमारत ढही तो जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। मुंबई में पिछले एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है, जिस वजह से चॉल की दीवारें और छत ढीली पड़ गई होंगी, जो दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाईं और भरभरा कर गिर गईं।

मलबे को क्रेन से हटाकर निकाले गए लोग

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मलबे में दबे बाकी लोगों को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सक। मलबे को क्रेन से हटाकर घायलों को निकालना पड़ा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, हादसे के सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। आस-पास की इमारतों को खतरा नहीं है, फिर भी एहतियातन लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ