नाले में गिरी बच्ची को बचाते हुए जिंदगी हार गया शहजाद, मुंबई से आया दर्दनाक मामला

मुंबई के घाटकोपर के पंतनगर इलाके में एक 28 वर्षीय शहजाद खान ने एक 8 साल की मासूम बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। वह बच्ची तो बच गई, लेकिन बचाने वाला जिंदगी की जंग हार गया।

mumbai news

mumbai news

विज्ञापन

मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर इलाके में बीते दिन दोपहर एक दिल तोड़ने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत की असल परिभाषा को जीवंत कर दिया। 28 वर्षीय शहजाद खान ने एक 8 साल की मासूम बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। वह बच्ची तो बच गई, लेकिन शहजाद जिंदगी की जंग हार गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पंतनगर की रहने वाली बच्ची अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक गेंद जॉय मैक्स स्कूल के पीछे स्थित एक गहरे नाले में लुढ़क गई। गेंद को निकालने के प्रयास में बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे शहजाद खान ने उसे बचाने नाले में छलांग लगा दी। वह बच्ची को बचाने और उसे सुरक्षित निकालने में सफल रहा। हालांकि, इस दौरान वह खुद डूब गया। पंत नगर पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड ने मदद की होती तो शहजाद को बचाया जा सकता था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

बच्ची को सकुशल बाहर निकाला

शहजाद ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धारा और गहराई का शिकार हो गया। जब तक राहत टीम मौके पर पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले को आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो शहजाद की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ