Mumbai massive chemical blast: मुंबई, (इंद्रजीत सिंह)। मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा में भयानक केमिकल ब्लास्ट हुआ है, सूत्रों के मुताबिक इस घटना में 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुंब्रा के चांद नगर, मुगल पार्क बिल्डिंग में भयानक केमिकल विस्फोट होने से मुंब्रा में डर का माहौल है,क्योंकि इस घटना में आसपास की इमारतों में कम से कम छह से आठ दुकानें, कारें और कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फूटेज आया सामने, विस्फोट की आवाज करीब 1 किमी तक सुनाई दी।
10 से 12 लोगों के घायल होने की आशंका
यह घटना एक धमाके की तरह हुई है, जिसकी आवाज मुंब्रा के चांद नगर से अमृत नगर तक सुनाई दी, केमिकल ब्लास्ट में 10 से 12 लोग घायल होने की आशंका बताई जा रही है। घायल होने वालों में पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं, ब्लास्ट की वजह से घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ। मुंब्रा के चांद नगर के मुगल पार्क बिल्डिंग में सुबह के करीब 5:00 बजे अचानक ब्लास्ट हो गया , घटना का सीसीटीवी फुटेज देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट कितना भयंकर रूप से हुआ है इसमें किसी भी तरह की आग की लपटों नहीं दिखीं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बंगले में लगी आग बुजुर्ग दंपत्ति की दम घुटने से मौत, जांच में पता चला कैसे लगी आग
मुंब्रा के लोगों ने बताई ब्लास्ट की कहानी
मुंब्रा के लोगों ने बताया कि जब यह ब्लास्ट सुबह 5 बजे के करीब हुआ तो उस फैक्ट्री में कोई वर्कर नहीं था। इसके अलावा ब्लास्ट होता है तो आग जरूर लगती लेकिन इसमें किसी भी तरीके की आग नहीं लगी है। पहले फैक्ट्री के अंदर केमिकल का काम करते कुछ वर्कर दिखते थे। तो हो सकता है कि केमिकल की वजह से ही ब्लास्ट हुआ हो अग्निशमन दल द्वारा 5 सिलिंडर को बाहर निकाला गया है। पूरी बिल्डिंग को नगर निगम द्वारा खाली करा दिया गया है। ठाणे महानगरपालिका की तरफ से घटनास्थल पर एक पिकअप वाहन, दो एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजा गया था, मुंब्रा पुलिस के अधिकारी और टोरेंट पावर के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आसपास के इलाके के लाइट को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 26/11 आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस को मिली थीं 46 नावें, आज सिर्फ 8 ही है एक्टिव
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
4 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines