हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mumbai: ड्राइवर को आई मिर्गी, बाजार में भीड़ पर चढ़ा दिया टेंपो, एक की मौत, तीन घायल

Mumbai: पुलिस के अनुसार ड्राइवर का मेडिकल रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। इस मामले में टेंपो ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
File Photo

Mumbai: मुंबई के घाटकोपर इलाके में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित टेंपो भीड़ को कुचलता हुआ निकल गया। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से बदहवास हालत में टेंपो ड्राइवर उत्तम बबन खरात को हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद उसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें: सरपंच की हत्या से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत, विपक्ष ने बनाया मुद्दा; CM फडणवीस ने किया ये ऐलान

विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार ये घटना घाटकोपर के चिराग नगर की है। घटनास्थल के आसपास से लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलकर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि टेंपो चालक अपना नियंत्रण खो गया था, जिसके बाद उसने बाजार में भीड़ पर टेंपो चढ़ा दिया। पुलिस के अनुसार ड्राइवर का मेडिकल रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।

टेंपो कब्जे में, एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही पुलिस

इस मामले में टेंपो ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ितों का बयान लिया जा रहा है और महिला की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में फ्लैट; खुद खरीदी BMW; महाराष्ट्र में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी ने कैसे किया 21 करोड़ का घोटाला?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola