---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में फ्लैट; खुद खरीदी BMW; महाराष्ट्र में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी ने कैसे किया 21 करोड़ का घोटाला?

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में बड़ा मामला सामने आया है। यहां के छत्रपति संभाजीनगर में एक सरकारी कर्मचारी ने खजाने को चूना लगा दिया। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातों का पता लगा है। इस स्कैम में दो और लोगों की भूमिका सामने आई है।

---विज्ञापन---

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मी ने 21 करोड़ 59 लाख का घोटाला कर दिया। डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में घोटाला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। इस शख्स ने धांधली के पैसे से अपने लिए एक BMW कार खरीदी। गर्लफ्रेंड को आरोपी ने 4BHK फ्लैट रहने के लिए गिफ्ट के तौर पर दिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए स्कैम किया। आरोपी की पहचान हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर के तौर पर हुई है।

हर्षल सिर्फ 13 हजार रुपये प्रति माह सैलरी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर काम करता था। 21.59 करोड़ का स्कैम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मंगलवार को आर्थिक क्राइम शाखा की टीम ने आरोपी के फ्लैट की तलाशी भी ली है। आरोपी ने औरंगाबाद एयरपोर्ट के पास फ्लैट खरीदा था।

---विज्ञापन---

पुलिस ने ली फ्लैट की तलाशी

चार घंटे की सर्चिंग के दौरान पुलिस को सिर्फ कुछ घरेलू चीजें ही मिली हैं। पुलिस ने मानले में यशोदा शेट्टी नाम की महिला और उसके पति बीके जीवन को भी अरेस्ट किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के सभी अकाउंट फिलहाल फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि स्कैम में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। स्कैम के लिए आरोपी ने विभाग के पुराने लेटरहेड यूज किए।

यह भी पढ़ें:हाथरस के कृतार्थ हत्याकांड में नया मोड़, जेल में बंद स्कूल प्रबंधक को क्लीन चिट; पुलिस ने किसको माना कातिल?

---विज्ञापन---

आरोपी हर्षल कुमार ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर खुले खाते पर खेल उपनिदेशक के फर्जी साइन कर ट्रांजेक्शन की। इस बैंक खाते में सरकारी पैसा जमा होता था। कोई भी लेन-देन बिना उपनिदेशक के साइन वाले चेक के बिना नहीं हो सकता था। आरोपी ने बैंक को जाली दस्तावेज तैयार करवाकर दिए। इसके बाद बैंक से अप्रूव होने के बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट कर ली।

आरोपी ने स्कैम को 1 जुलाई से 7 दिसंबर 2024 के बीच अंजाम दिया। हर्षल ने कुल 21 करोड़ 59 लाख की रकम अपने और 12 अन्य खातों में ट्रांसफर की थी। एक खाते में 3 करोड़ के लेनदेन का पता लगा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने तीन लग्जरी कारें भी खरीदीं। एक BMW कार 1.2 करोड़, दूसरी 1.3 करोड़ और तीसरी 32 लाख में खरीदी गई। इसके अलावा एयरपोर्ट के पास आलीशान फ्लैट और BMW बाइक भी खरीदी।

---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड के लिए ऑर्डर किया हीरे का चश्मा

आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को हीरे से बना चश्मा गिफ्ट करना चाहता था। जिसके लिए उसने एक फर्म को ऑर्डर दे रखा था। जांच में पता लगा कि कुछ पैसे आरोपी ने 12 खातों से ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने बाइक और BMW कार को जब्त कर लिया है। पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में स्पोर्ट्स अधिकारी दीपक कुलकर्णी ने जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बुलंदशहर में बेटा ही निकला पिता का कातिल, फावड़े से काटकर की थी हत्या; सामने आई ये वजह

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अभी तक दो आरोपी अरेस्ट किए हैं। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की कई संपत्तियों का पता लगा है। इस मामले में गोल्ड भी रिकवर किया गया है। मामले की जांच में कई टीमें जुटी हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 26, 2024 07:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola