हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब, क्या बंकर वाले महल में हुए शिफ्ट

यमन के हूती विद्रोहियों के भीषण हमलों के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. उन्हें कड़ी सुरक्षा वाले महलों और बंकरों में शिफ्ट किया जा रहा है. रियाद एयरपोर्ट पर हुए घातक मिसाइल हमले में 13 लोगों की जान चली गई और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं.

Saudi Arabia Houthi attack, Mohammed bin Salman

यमन के हूती विद्रोहियों के भीषण हमलों के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. CREDIT: ANI

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर किए जा रहे हमलों के तेज होने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को आखिरी बार मंगलवार को एक राष्ट्रीय अभियान के दौरान रक्तदान करते हुए देखा गया था. इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 41 वर्षीय युवराज को लगातार कड़ी सुरक्षा वाले महल से दूसरे महल और बंकरों में शिफ्ट किया जा रहा है. उनके आवागमन की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा खतरों को देखते हुए एक विशेष रूप से चुनी गई सुरक्षा टीम उनकी हिफाजत में तैनात की गई है. उन्हें बंकरों से लैस अति-सुरक्षित महलों के बीच लाया-ले जाया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दशक का सबसे भीषण हमला

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब शनिवार को सऊदी अरब को पिछले एक दशक के सबसे घातक हमले का सामना करना पड़ा. राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम एक हूती मिसाइल आकर गिरी. इस मिसाइल हमले में कम से कम 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

हमले में कई लोगों ने गंवाए अंग

मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ईरान युद्ध से जुड़े संघर्षों में अमेरिका या उसके खाड़ी सहयोगियों पर हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा और जानलेवा हमला है. हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक 28 वर्षीय मिस्र की फ्लाइट अटेंडेंट की बांह उड़ जाने के बाद ज्यादा खून बहने से मौत हो गई. वह उन कई पीड़ितों में शामिल थी जिन्होंने इस हमले में अपने अंग गंवा दिए.

विज्ञापन

रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं ठप

राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमलों के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. सप्ताहांत में हुए भीषण मिसाइल हमले के बाद से यह अहम एयरपोर्ट पूरी तरह बंद है. चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले पांच दिनों के भीतर इस हवाई अड्डे को चार बार निशाना बनाया जा चुका है.

विज्ञापन

सऊदी अरब भी करेगा पलटवार, जंग में कूद सकते हैं ट्रंप

लगातार हो रहे इन हमलों पर सऊदी अरब ने कड़ा रुख अपनाया है. देश के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि हमलों की गंभीरता को देखते हुए सऊदी अरब का पलटवार भी उतना ही जोरदार और गंभीर होगा.
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. इसके अलावा मक्का संधि से जुड़े रियाद के सहयोगी देशों ने भी सऊदी अरब को पूरा समर्थन देने की बात कही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ