Mumbai News: मुंबई में बुधवार को गली मोहल्ला क्रिकेट लीग (GMCL) योजना का उद्घाटन किया गया। इस क्रिकेट लीग के साथ मुंबई में जमीनी स्तर पर क्रांति लाने की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही नशे की लत से निपटने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक गठबंधन पर भी साइन किया गया है।
GMCL के लॉन्च पर अंधेरी के कंट्री क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें सतकर्मिक मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्त बनाने की बहुत जरूरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि GMCL एक बदलाव का आंदोलन है, जो नशामुक्ति और दिशाहीन युवाओं को जमीनी स्तर पर मार्गदर्शन देने पर फोकस कर रही है।
युवाओं के जीवन में GMCL से होगा बदलाव
इस दौरान ग्लोबल मिडास कैपिटल फंड के निदेशक अमन बांदवी ने कहा कि हमारा लक्ष्य खेलों के जरिए वास्तविक दुनिया की समस्याओं को कम करना है। क्रिकेट परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। हम GMCL के प्रभाव को मापने और युवाओं के जीवन में स्थायी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किस पर है लीग का फोकस?
GMCL और प्राइड अकादमी के निदेशक, हरमीत सिंह ने स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के साथ सहयोग के जरिए फिटनेस और उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देने पर लीग के फोकस के बारे में बताया। वहीं, GMCL के सीईओ रमन गांधी ने सड़क से क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें चमकने का मंच देने के लिए लीग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।
जितने वाली टीम को मिलेंगे 11 लाख रुपये
टीमें 1100 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ लीग में भाग ले सकती हैं। पुरस्कार राशि 11 लाख रुपये होगी, जिसमें उपविजेता के लिए 5 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है। प्रत्येक टीम कम से कम 10 मैच खेलेगी, जिनमें प्रशिक्षण के लिए 1 साल का प्रायोजन भी शामिल है। पंजीकरण शुल्क लगभग 10 रुपये प्रति मैच है।
लीग के उद्घाटन मैच खार जिमखाना में आयोजित किए जाएंगे, जिसका आयोजन महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से किया जाएगा। यह सहयोग GMCL और पुलिस विभाग के बीच नशा मुक्ति पहल में साझेदारी को और मजबूत करेगा।
GMCL ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कम से कम 500 टीमों, 5500 खिलाड़ियों और 5000 मैचों की योजना बनाई है। यह जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवाओं के जीवन में स्थायी प्रभाव डालने के लिए लीग की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। इन चार क्षेत्रों के लिए पंजीकरण अब खुल गए हैं।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
17 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
18 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines