---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

जिसे पसीने से सींचा, उसे बारिश ने छीना, रोते किसान का वाशिम से वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में तेज बारिश के चलते किसानों की भुईमूग, मूंग और चने की फसल भीग गई। वायरल वीडियो में किसान अपनी मेहनत को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ के कई जिलों में इस बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो चुकी है। वाशिम जिले में मानोरा तहसील स्थित बाजार समिति में बिक्री के लिए लाया गया किसानों का कीमती अनाज- भुईमूग, मूंग, चना और तूर, तेज बारिश के कारण खुले में पड़ा होने से पूरी तरह भीग गया।

भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वाशिम जिले के मानोरा बाजार समिति का है, जिसमें कुछ किसान अपने भीगे हुए अनाज को बचाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें किसान बारिश में नीचे बैठकर तो कभी लेटकर मूंगफल्ली की अपनी फसल को बारिश के पानी में बहने से बचा रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बारिश के यह दृश्य इतना मार्मिक है कि देख कर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। खेतों में महीनों की मेहनत और बाजार तक का सफर, सब कुछ कुछ ही मिनटों की बारिश में तबाह हो गया।

ये भी पढ़ें- ED ने मुंबई और हैदराबाद में की छापेमारी, टाउन प्लानिंग का अधिकारी निकला धन कुबेर

---विज्ञापन---

किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

इस घटना के बाद किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तुरंत पंचनामा कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि खुले बाजार यार्ड में रखे गए अनाज को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते यह भारी नुकसान हुआ।

---विज्ञापन---

बेमौसम बारिश के इस विनाशकारी असर ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कृषि बाजारों में किसानों के अनाज को सुरक्षित रखने की पुख्ता व्यवस्था कब होगी? जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक हर बारिश किसानों के लिए एक नई आपदा बनकर आती रहेगी।

ये भी पढ़ें- Mumbai: ED ने निगम अधिकारी के घर डाली रेड, 30 करोड़ नकदी बरामद

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 16, 2025 01:53 PM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

Namrata Mohanty

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola