हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता को मिली धमकी, वीडियो जारी कर कहा- कॉलर पकड़कर...

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया को जान से मारने की धमकी मिली है। वीडियो के जरिए उन्हें धमकाया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता किरीट सोमैया को खुलेआम धमकी मिली है। ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने उन्हें यह धमकी दी है। किरीट सोमैया ने इसके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। किरीट का कहना है कि ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें धमकी दी है। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?

धमकी देने वाला शख्स कौन?

बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को धमकाने वाले शख्स का नाम युसुफ उमर अंसारी है, जो हजरत ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन का सचिव है। युसुफ अंसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को मैं खुद इसके घर पर जाऊंगा। इसका पता निकालकर मुझे दीजिए। यह जहां भी रहता है हम खुद वहां जाएंगे और घर के सामने धरना, मोर्चा, प्रदर्शन करेंगे। इसके कॉलर पकड़कर बाहर निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- 700 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में पूर्व मंत्री के बेटे के ठिकानों पर रेड, 3 राज्यों में ED एक्शन में

विज्ञापन

वीडियो में शेयर किया नंबर

युसुफ अंसारी ने वीडियो में कहा कि सभी मुसलमानों से मेरी गुजारिश है कि किसी भी मस्जिद के पास पुलिस आती है लाउडस्पीकर निकालें या आवाज कम करने के लिए कहे तो यह मेरा फोन नंबर है। सीधा मुझसे संपर्क करो। कोई आकर कुछ भी बोलेगा और हम उसको फॉलो करेंगे? यह हिन्दुस्तान, बंबई और महाराष्ट्र है, जो बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। बीजेपी की तानाशाह हुकूमत से नहीं चलेगा।

किरीट ने दर्ज करवाई थी FIR

बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन का है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में FIR दर्ज करवाते हुए 72 मस्जिदों पर अनधिकृत लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत दर्ज की थी। किरीट का कहना है कि यह मुंबई हाई कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। किरीट के इसी एक्शन पर युसुफ अंसारी बुरी तरह से भड़क गया है और उसने किरीट को धमकी दे डाली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘राम का नाम लेने की पात्रता खो चुके…’, बीजेपी स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे का तंज, जानें क्या बोले?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola