Lawrence Bishnoi Salman Khan Firing Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस एक के बाद एक कई खुलासे कर रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की एक वजह बॉलीवुड स्टार सलमान खान से उनकी करीबी बताई जा रही है। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के गहरे दोस्त थे। उन्होंने ही इफ्तार पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी खत्म कर एक नई शुरुआत कराई थी। बाबा सिद्दीकी को कई बॉलीवुड स्टार्स का करीबी बताया जाता है। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका सामने आई है।
काला हिरण शिकार के बाद दुश्मन
लॉरेंस सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही अपना दुश्मन मानता है। वह कई बार बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। लॉरेंस ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग करवाई थी। इस मामले में अब पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
25 लाख की सुपारी
चार्जशीट के मुताबिक, सलमान खान की जान लेने के लिए शूटरों को 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। ये चार्जशीट पानीपत में लॉरेंस गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद दाखिल की। सुक्खा पर लॉरेंस गैंग के लिए शूटरों को काम पर रखने का आरोप है। उस पर 18 साल से कम उम्र के युवकों को गैंग में भर्ती करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि सुक्खा पाकिस्तान के किसी डोगरा नाम के हैंडलर के संपर्क में था।
ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच काम पर लौटेंगे Salman Khan? या मिस होगा ‘वीकेंड का वार’?
एक से एक घातक हथियार
पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने बताया है कि ये आरोपी पाकिस्तान से AK-47 के अलावा AK92 और M16 जैसे घातक हथियारों के जरिए हमला करना चाहते थे। इन शूटर्स के पास तुर्की में बनी जिगना पिस्टल भी थी। पुलिस ने ये भी बताया कि करीब 70 लोग सलमान खान के हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रख रहे थे। हत्या की साजिश अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रचने की भी बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Video: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के 4 नहीं 7 किरदार, लॉरेंस बिश्नोई ने बनाया था बैकअप प्लान
इस देश में भागने वाले थे शूटर
बताया जा रहा है कि शूटर सलमान खान की हत्या का एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया था। जिसमें वह फायरिंग के बाद पहले कन्याकुमारी जाते, फिर नाव से श्रीलंका जाते। इसके बाद वहां से किसी और देश में भाग जाते। आपको बता दें कि सलमान खान के घर फायरिंग में एक गोली नेट को चीरती हुई उनके घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर लगी थी। हालांकि बाइक पर आए हमलावर व्हीकल मौके पर हो छोड़कर फरार हो गए थे। सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें इसे अनुज थापन की मौत का बदला भी बताया गया था।
ये भी पढ़ें: Salman Khan के घर की रेकी करने वाला शूटर अरेस्ट, Lawrence Bishnoi गैंग ने दिया था फायरिंग का काम
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 mins agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines