हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिवसेना शिंदे गुट के सांसद को नांदेड़ अस्पताल के डीन से टॉयलेट साफ कराना पड़ा महंगा, FIR दर्ज

विज्ञापन

Maharashtra Nanded Hospital Death Case: महाराष्ट्र के नांदेड में डॉ शंकराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में हुई 35 मौतों का विवाद गहरा गया है। अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगने पहुंचे हिंगोली के शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल को अस्पताल के टॉयलेट गंदे नजर आए तो उन्होंने अस्पताल के डीन से ही टॉयलेट साफ करा दिया, लेकिन ऐसा करना उन्हें महंगा पड़ गया।

<

>

विज्ञापन

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंस डॉक्टर भड़की

पुलिस ने अस्पताल के डीन एसआर वाकोडे की शिकायत पर सांसद हेमंत पाटिल के ख़िलाफ़ एट्रोसिटी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मरीजो की मौत को लेकर सही जवाब नहीं मिलने से नाराज पाटिल ने डीन डॉ एसआर वाकोडे से अस्पताल का टॉयलेट साफ करवाया। अस्पताल के डीन से दुर्व्यवहार करने पर महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंस डॉक्टर यानी मार्ड संगठन आक्रामक है।

यह भी पढ़ें: नांदेड़ अस्पताल में क्यों दम तोड़ रहे मरीज? अब तक गई 31 की जान, 16 नवजात, मौतों पर सियासत शुरू

विज्ञापन

माफी नहीं मांगने पर स्ट्राइक करने की चेतावनी

संगठन का कहना है कि सांसद हेमंत पाटिल के बर्ताव से डॉक्टर्स का मनोबल गिर गया है। सांसद पाटिल को डीन डॉ वाकोडे से माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते तो पूरे महाराष्ट्र में डॉक्टर स्ट्राइक पर जाने का मन बना रहे हैं। उधर सांसद हेमंत पाटिल के इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी कड़ी निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: नांदेड़ हॉस्पिटल में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हुई, अस्पताल के डीन बोले- ‘गंभीर कंडीशन में लाए गए थे मरीज’

विज्ञापन

सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

शिंदे गुट के सांसद की इस करतूत के बाद आदिवासी समाज भी गुस्से में है। वह अब पाटिल के ख़िलाफ़ आंदोलन करने वाला है। नांदेड ग्रामीण पुलिस ने सांसद हेमंत पाटिल और उनके 10 से 15 समर्थकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। न्यूज़ 24 ने इस मामले पर सांसद पाटिल का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola