Cook Gives Electric Shock To Mistress: मुंबई से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाईराइज सोसायटी में स्कूल टीचर के साथ उसके रसोइये ने ऐसा काम कर दिया कि पीड़ित महिला के साथ आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि दो दिन से फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बिजली के झटके दिए थे।
स्कूल टीचर है पीड़ित महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 25 वर्षीय रसोइया राजकुमार सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना रविवार दोपहर उपनगरीय अंधेरी क्षेत्र में एक हाईराइज सोसायटी में रविवार दोपहर की है। राजकुमार सिंह पिछले दो साल से महिला बेथशेबा मॉरिस सेठ के यहां रसोइया के रूप में काम कर रहा था। बेथशेबा मॉरिस सेठ एक स्कूल में टीचर हैं।
कमरे में ही महिला पर कर दिया हमला
जांच में सामने आया है कि रसोइया एक एक्ट्रा चाबी का इस्तेमाल कर के फ्लैट में घुस आया था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। पीड़िता ने बताया कि वह रविवार दोपहर घर में आराम कर रही थीं। तभी आरोपी चुपके से आ गया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें दबोच लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें बिजली से करंट लगाया। इस दौरान आरोपी ने पूछा कि अब कैसा लग रहा है?
मंगवाई माफी, तब छोड़ा
महिला का आरोप है कि रसोइये ने उनका गला घोंटने की कोशिश की। हाथापाई में उनका सिर फर्श पर टकरा गया। चीखपुकार सुनकर महिला का 11 साल का बेटा भी दूसरे कमरे से दौड़ता हुआ, लेकिन महिला ने बेटे को छिपने के लिए कहा। उन्हें डर था कि आरोपी कहीं बेटे पर हमला न कर दे। महिला ने बताया कि आरोपी तब रुका जब उन्होंने उससे माफी मांगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने दबोचा आरोपी
आरोपी के जाने के बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने राजकुमार सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार यानी आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 hr ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 hr agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
10 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
18 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
22 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines