मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्ष धरने पर बैठा है, तो वहीं मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल जारी है. मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के लोग और आम जनता इकट्ठे हुई है. वो हाथ में तिरंगा और पोस्टर्स लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने ये आरोप लगाया कि प्रदर्शन में बीजेपी के कुछ लोग भी घुस गए हैं.
ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
क्या बोले सौरव दास?
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, ”बीजेपी ने कुछ कार्यकर्ताओं को भेजा है. हमने तस्वीरें भी दी हैं और उनमें साफ दिख रहा है. हमारे प्रिय धर्मेंद्र प्रधान के पूर्व OSD भी शिवाजी पार्क के कुछ स्थानीय लोगों के साथ देखे गए थे. कोई भी स्थानीय निवासी या देश का कोई भी नागरिक इस विरोध के खिलाफ नहीं होगा, क्योंकि कोई नहीं चाहता कि उनके वोट चोरी हों या उनके अधिकारों का उल्लंघन हो.”
CM फडणवीस का पलटवार
CJP के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”पूरा मामला सामने आ गया है. तीन चुनाव आयुक्तों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, उनकी झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया है. फिर भी, इस झूठी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं. वो इसमें सफल नहीं होंगे.” आपको बता दें, CJP ने सीईसी की नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग की है और 2025 की मतदाता सूची को फ्रीज करने का आह्वान करते हुए कहा है कि इसमें आगे से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. सीजेपी के साथ दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह समेत बाकी लोग भी विरोध स्थल पर मौजूद रहे. पुलिस और बाकी सुरक्षा बलों को भी उस इलाके में बड़ी संख्या में तैनात किया गया, जो शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का पारंपरिक गढ़ है. शिवसेना (यूबीटी) और MNS ने सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया है. दादर रेलवे स्टेशन के पास भी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
11 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
20 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines