Chandrapur Pregnant Woman Dead Body Found: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में देर शाम आइसक्रीम लेने निकली महिला की सुबह लाश मिली। महिला अपने 4 साल के बच्चे के साथ स्कूटी से निकली थी। सुबह जब लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कहा जा रहा है कि महिला के शव के पास चार साल का बेटा पूरी रात बैठा रहा। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लारपुर टीचर्स कॉलोनी की मृत महिला सुषमा काकड़े तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। बुधवार की रात करीब 9 बजे वो अपने बेटे दुर्वंश के साथ आइसक्रीम लेने निकली थी। गुरुवार सुबह महिला की लाश नदी किनारे मिली। पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेसी ने कहा कि घर से निकलने के बाद सुषमा काकड़े देर रात तक नहीं लौटी। इसके बाद उनके पति पवन कुमार काकड़े ने अपने एक साथी और अन्य रिश्तेदारों के साथ उसकी तलाश शुरू की। जब सुषमा का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
लोगों ने सुषमा के पति को दी हादसे की सूचना
एसपी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने सुषमा के पति को सूचना दी कि उनकी पत्नी का शव राजुरा-बल्लारपुर रोड पर वर्धा नदी पुल के पास पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि महिला का बेटा पूरी रात अपनी मां के शव के पास बैठा रहा। एसपी के मुताबिक, प्रथमदृष्टया लग रहा है कि महिला स्कूटी समेत करीब 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। बच्चे को मामूली चोट आई है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।
पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्दन की हड्डी और हाथ में फ्रैक्चर की बात कही गई है। उधर, बल्लारपुर के पुलिसकर्मी उमेश पाटिल ने बताया कि परिवार वालों ने बुधवार-गुरुवार रात सुषमा और बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल, हादसे में मौत का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
58 mins agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
10 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines