Bollywood Actress Nikita Rawal Robbed, मुंबई: मायानगरी मुंबई से रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल लूट की शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर निकिता की गर्दन पर चाकू और तमंचा रख दिया। इसके बाद बदमाश निकिता के गहने और साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी लूट ले गए। इनमें से एक निकिता के घर पर काम करने वाला नौकर बताया जा रहा है। निकिता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अब इस घटना के बाद एक ओर एक्ट्रेस निकिता बुरी तरह सहमी हुई हैं, दूसरी ओर यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि निकिता दो साल में दूसरी बार इस तरह लूट की शिकार हुई हैं। इससे दो साल पहले भी उनसे बंदूक के बल पर लगभग 7 लाख रुपए लूट लिए गए थे।
-
मुंबई के मलाड बांगुर नगर थाने में दी गई है एक्ट्रेस निकिता रावल की तरफ से शिकायत
बता दें कि मुबई में रहती निकिता रावल एक बेहतरीन डांसर हैं। वह आस्था नाम से एक समाजसेवी संगठन भी चल रही हैं। निकिता ने 2007 मिस्टर हॉट मिस्टर कूल और 2009 में द हीरो-अभिमन्यु में काम किया था। वह अनिल कपूर के साथ फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट के अलावा गरम मसाला में जॉन के साथ भी नजर आ चुकी हैं और अब जल्द ही अरशद वारसी की फिल्म रोटी कपड़ा और रोमांस में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। तीन साल पहले एक इंटरव्यू में निकिता ने उन्होंने अपने नजरिये और गरीबी, लिंग भेदभाव और सेहत के मुद्दों से निपटने के तरीके पर विस्तार से बात की थी, वहीं कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए चर्चित रही थीं।
यह भी पढ़ें: हाॅरर फिल्म देखने के बाद महिला के सिर चढ़ा ‘भूत’, सब इंस्पेक्टर का हाथ दांतों से काटा
एक्ट्रेस निकिता रावल की तरफ से मुंबई के मलाड बांगुर नगर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार जब घर पर काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी मौजूद नहीं थे इसी स्टाफ में से एक मेंबर ने पिस्तौल और चाकू के बल पर साढ़े 3 लाख रुपए लूट लिए। उसके साथ कुछ अज्ञात लोग भी थे, जिन्होंने निकिता को जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे निकिता ने पैसे दे दिए तो इसके बाद बदमाश भाग गए।
यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन के समर्थन में आए ओवैसी, इजरायली PM को बताया ‘शैतान’, प्रधानमंत्री मोदी से की एक खास अपील
फिलहाल निकिता रावल की शिकायत दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, वहीं निकिता ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है। निकिता ने कहा है, ‘मैं गंभीर सदमे की स्थिति में हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे ही हाउस स्टाफ में से एक ने ऐसा किया है। दुख की बात है कि कैसे लोग पहले भरोसा कमाते हैं और फिर इस हद तक इसका दुरुपयोग करते हैं’। अभिनेत्री ने आगे कहा कि बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपए और गहने सब छीन लिए, जिन्हें उन्होंने बड़ी मेहनत के बाद खरीदा था।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
21 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
21 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines