Maharashtra politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच सियासी घमासान होने लगा है। शिंदे गुट के शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री भरत गोगावले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर ‘अघोरी पूजा’ करते हुए बताया गया है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता वसंत मोरे ने कहा कि ‘गोगावले ने पहले विधायक और फिर कैबिनेट मंत्री बनने के लिए गुप्त अनुष्ठान किए थे। वहीं, सूरज चव्हाण ने दावा किया कि गोगावले ने रायगढ़ जिल के संरक्षक मंत्री बनने की उम्मीद में इस तरह का अनुष्ठान कराया है।
वीडियो में दिख रहे हैं गोगावले?
वायरल वीडियो में एक बाबा खुले बालों के साथ मंत्र पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने भरत गोगावले बैठे हैं। वीडियो में काली और पीली हल्दी का इस्तेमाल और साथ ही कुछ खास अनुष्ठान देखे जा सकते हैं। जिन्हें ‘अघोरी पूजा’ बताया जा रहा है।
सूरज चव्हाण ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा ‘बाबा भरतशेठ + अघोरी विद्या = पालकमंत्री??’, जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या गोगावले इस पूजा के जरिए रायगढ़ के सरंक्षक मंत्री पद पाने की कोशिश में हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सूरज चव्हाण और विपक्ष का तीखा हमला
एनसीपी के नेता सूरज चव्हाण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भरत गोगावले पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है, और यहां अंधविश्वास या अघोरी तंत्र-मंत्र जैसे कृत्यों की कोई जगह नहीं है। गोगावले को अपनी पार्टी और महायुति गठबंधन पर भरोसा नहीं है, क्या इसलिए वे ऐसी पूजा कर रहे हैं?’ विपक्षी दलों में खासकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता वसंत मोरे ने दावा किया कि गोगावले ने पहले भी 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत और मंत्री पद के लिए ऐसी पूजा करवाई थी। मोरे ने इसे ‘अंधविश्वास का नंगा नाच’ कहा है।
भरत गोगावले ने किया पलटवार
भरत गोगावले ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘मेरे घर में साधु-संत और बाबा लोग अक्सर आते रहते हैं। यह वीडियो उसी दौरान का है, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैं एक हिंदुत्ववादी हूं और अपने धर्म में गहरी आस्था रखता हूं।’ गोगावले ने बताया कि उन्होंने इंदौर के एक धार्मिक स्थल पर सामान्य हवन और पूजा की थी, जिसमें कुछ भी गलत नहीं था। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अघोरी पूजा क्या होती है, ये मातोश्री के तीसरे माले पर जाकर पूछना चाहिए।’ इसके साथ ही, वसंत मोरे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि ‘अगर पूजा से मंत्री पद मिलता है, तो मैं मोरे को अपने साथ ले जाता, ताकि उनकी जमानत जब्त न होती।’
रायगढ़ संरक्षक मंत्री पद के लिए हो रही है खींचतान
यह वीडियो रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच इस पद को लेकर तगड़ा टकराव है। भरत गोगावले और एनसीपी की सांसद आदिती तटकरे दोनों इस पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूरज चव्हाण का यह वीडियो शेयर करना इस सियासी जंग का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे महायुति गठबंधन के अंदर की दरारें और साफ हो गई हैं। रायगढ़ के स्थानीय कार्यकर्ता भी इस मुद्दे पर बंटे हुए हैं और सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं।
गंभीर आरोप और जांच की मांग
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वसंत मोरे ने दावा किया कि गोगावले ने 17 अक्टूबर 2024 को बगलामुखी मंदिर से पुजारी बुलवाए थे और एक पूजा के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए थे। मोरे ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से इस वीडियो की गहन जांच की मांग की है, ताकि यह साफ हो कि यह पूजा वास्तव में अघोरी अनुष्ठान था या नहीं था। इसके अलावा, संभाजी ब्रिगेड ने भी गोगावले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रिगेड का कहना है कि गोगावले ने रायगढ़ किले पर शिवराज्याभिषेक के दिन पर अघोरी पूजा की, जो इस पवित्र स्थल का अपमान है। ब्रिगेड ने इसकी कड़ी निंदा की और कार्रवाई की मांग की है।
महायुति में भी चल रहा है तनाव
इस वीडियो ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान ला दिया है। यह मामला न केवल शिंदे और ठाकरे गुटों के बीच की जंग को और भड़का रहा है, बल्कि महायुति गठबंधन के अंदर भी तनाव को बढ़ा रहा है। बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी गोगावले की इस हरकत पर नाराजगी जताई है। अंधश्रद्धा निर्मूलन संघर्ष समिति ने इस मामले में जांच की बात कही है, ताकि सच सामने आ सके। सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे पर जमकर बहस कर रहे हैं, कुछ गोगावले के पक्ष में हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास का प्रचार बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट्स पर लाउंज सेवाओं में बड़ा बदलाव, बैंकों और Mastercard ने बनाया न्यू प्लान
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 mins ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines