गुमनामी में खोते कलाकारों के लिए सहारा बनेगा CAWT, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने एक एकड़ जमीन देने का किया ऐलान

रविंद्र चव्हाण ने Cine Artists Welfare Trust (CAWT) को एक एकड़ जमीन देने का ऐलान किया, जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे वरिष्ठ कलाकारों को सहारा मिल सकेगा. मुंबई में हुई इस पहल को सिनेमा जगत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

Untitled design - 2026-05-01T184756.650
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर सालों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले कई कलाकार उम्र ढलने के बाद गुमनामी, आर्थिक तंगी और उपेक्षा का सामना करने को मजबूर हो जाते हैं. चमकती दुनिया के पीछे छिपे इसी संघर्ष को सामने लाने और वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानजनक सहारा देने की दिशा में अब एक बड़ी पहल होती दिखाई दे रही है.

मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने वरिष्ठ कलाकारों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट (CAWT) को अपनी एक एकड़ जमीन देने के लिए तैयार हैं. यह जमीन कोकण के केसरी, सावंतवाडी इलाके में स्थित है.

विज्ञापन

कार्यक्रम में बोलते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन समय बदलने के साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों के लिए काम कर रहा CAWT वास्तव में सराहनीय कार्य कर रहा है और समाज को भी इस दिशा में संवेदनशील होने की जरूरत है.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन कलाकारों के पुनर्वास, आर्थिक सहायता और सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार स्तर पर प्रयास जरूरी हैं. चव्हाण ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

इस दौरान कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को भी याद किया गया. CAWT की स्थापना में योगदान देने वाले दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर, आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ और कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के अलावा अभिनेता राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान और अभिनेत्री कुनिका सहित कई कलाकार मौजूद रहे.

विज्ञापन

यह पहल सिर्फ एक जमीन दान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस सिनेमा जगत के उन चेहरों को सम्मान लौटाने की कोशिश है, जिन्होंने कभी अपनी कला से करोड़ों लोगों की जिंदगी में खुशियां भरी थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ