भोपाल: सब्जी का जायका बढ़ाने और लोगों की सेहत बनाने वाला लहसुन फिलहाल मध्यप्रदेश में किसानों को रुला रहा हैं। प्रदेश के किसान मॉनसून की भरपूर मेहरबानी के बाद भी बर्बाद हो रहा है, उसकी फसल चौपट नहीं हुई है बल्कि बंपर पैदावार ने किसानों को चौपट कर दिया है। दरअसल इस बार लहसुन की इतनी जबरदस्त फसल हुई है कि दाम जमीन पर आ गिरे हैं और किसानों को फसल उगाने की कीमत भी निकालना भारी पड़ रहा है।

1 रुपए से भी कम कीमत पर बिक रहा लहसुन, किसान नदीं में फेंकने को मजबूर

दरअसल प्रदेश में पैदावार इतनी ज्यादा हो गई है कि लहसुन के दाम 1 रुपए से भी कम हो गए हैं। किसान मंडी में अपनी फसल बड़ी खुशी से लेकर जाता है लेकिन जैसे ही वह मंडी पहुंचता है उसका मन उदास हो जाता है क्योंकि दाम उसकी लागत से भी कम मिल रहे हैं। इस कम कीमत के चलते कई किसान नदीं में लहसुन का विसर्जन कर रहें है। वहीं मंडियों में भी लहसुन फेंका जा रहा है।

विज्ञापन

किसानों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन

इतने कम दाम मिलने से परेशान किसान प्रदेश भर में अलग-अलग जगह प्रदर्शन कर रहें हैं। किसानों का कहना है कि जब पास स्थित महाराष्ट्र में लहसुन 12 रुपए किलो से भी ज्यादा का बिक रहा है तो यहां पर 1 रुपए किलो ही क्यों मिल रहे हैं। किसानों की ये मांग है कि सरकार जल्द ही उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करें वरना ये प्रदर्शन और भी उग्र हो जाएंगे। किसानों द्वारा प्रदर्शन के लिए भी अलग- अलग तरीके अपनाएं जा रहे हैं। इंदौर में हाल ही में किसानों ने लहसुन की माला पहनकर प्रदर्शन किया था और मुंह पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी मुखैौटा पहना था।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ