Matihani Election Result 2025: मतिहानी से RJD के नरेंद्र कुमार ने मारी बाजी, JDU के राज कुमार सिंह हारे
Matihani Election Result 2025: मतिहानी सीट पर त्रिकोणीय सियासी मुकाबला देखने को मिल रहा है. सीट पर महागठबंधन कांग्रेस, एनडीए और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है.
Matihani Election Result 2025: मतिहानी विधानसभा सीट पर आरजेडी के नरेंद्र कुमार जीत गए हैं. नरेंद्र कुमार ने जेडीयू के राज कुमार सिंह को हरा दिया है. बिहार की मतिहानी सीट पर भी पहले फेज यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. ये वही सीट है जहां देश में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद से सीट की काफी चर्चा भी हुई थी. वहीं बार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर महागठबंधन कांग्रेस, एनडीए और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.
महागठबंधन से आरजेडी के नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया था. एनडीए से जेडीयू के राजकुमार सिंह और जन सुराज पार्टी के अरुण कुमार मैदान में खड़े थे. इन तीनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा. इनके साथ ही निर्दलीय देवानंद राउत और राकेश कुमार भी चुनावी मैदान में आमने-सामने थे.
मतिहानी आज भले ही छोटा क्षेत्र हो लेकिन इसका इतिहास बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है. इस सीट पर राजनीतिक रूप से शुरुआत से ही सीपीआई यानी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दबदबा रहा है. चुनावों में सीपीआई ने 5 बार चुनाव जीतकर अपनी जीत पक्की कराई. इसके साथ ही कांग्रेस ने 2 बार जीत हासिल की और बीजेपी ने इस सीट पर चार बार अपनी जीत दर्ज कराई.
विज्ञापन
2020 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
राज कुमार सिंह
लोक जनशक्ति पार्टी
61,364
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह
जेडीयू
61,031
राजेंद्र प्रसाद सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
60,599
बता दें पिछली बार साल 2020 में इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राजकुमार सिंह ने बाजी मारी थी, लेकिन बाद में राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए. जिसके बादये सीट जेडीयू के खाते में आ गई. उस दौरान जेडीयू से मैदान में नरेंद्र कुमार सिंह खड़े थे जो दूसरे नंबर पर आए थे. तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजेंद्र प्रसाद सिंह थे.
2015 में किसने मारी थी बाजी?
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह
जेडीयू
89,297
सर्वेश कुमार
भारतीय जनता पार्टी
66,609
शोभा देवी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
11,232
वहीं साल 2015 में हुए चुनावों में नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने अपनी जीत दर्ज कराई थी. उस दौरान उन्होंने जेडीयू की ओर से चुनाव लड़ा था. वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार और तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शोभा देवी थीं.