चुनाव की तारीख आने से पहले CM ममता का बड़ा ऐलान, मुअज्जिनों और पुरोहितों का बढ़ाया मानदेय

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नए फैसले के मुताबिक, अब पुजारियों और मुअज्जिनों को मिलने वाला मासिक मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है

Mamata Banerjee

Credit: Social Media

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, अब पुजारियों और मुअज्जिनों को मिलने वाला मासिक मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है. यानी हर महीने उन्हें पहले से 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे. राज्य सरकार का कहना है कि पुजारी और मुअज्जिन समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कई लोग सीमित आय में जीवन यापन करते हैं. ऐसे में मानदेय बढ़ाकर उन्हें आर्थिक सहायता देने की कोशिश की गई है. सरकार का दावा है कि इससे हजारों धार्मिक कर्मियों को सीधे फायदा होगा और उनके जीवन स्तर में कुछ सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में निर्मम सरकार का होगा अंत, चुन-चुनकर लिया जाएगा हिसाब’, CM ममता पर PM मोदी का हमला

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस बात की जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. अपने पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग हमारी समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें ये सहयोग दिया जा रहा है. साथ ही, जिन्होंने नए आवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किए थे, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हर समुदाय और परंपरा का सम्मान करती है और ये सुनिश्चित करती है कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक को पूरा सहयोग और मान्यता मिले.

कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर भी बड़ा ऐलान

इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल के कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ-साथ राज्य के शैक्षिक संस्थानों के लाखों शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ, तथा पंचायत, नगरपालिका और अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों/पेंशनरों के लिए अपना वादा पूरा कर दिया है. सीएम ने कहा कि अब इन सभी लोगों को ROPA 2009 के डीए बकाया की राशि मार्च 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी. इसे लागू करने की पूरी प्रक्रिया और नियम सरकारी नोटिफिकेशन में साफ किए गए हैं. सीएम ममता ने कहा कि ये कदम कर्मचारियों और पेंशनरों के भले के लिए हैं.

विपक्ष ने उठाए सवाल

ये घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. माना जा रहा है कि राज्य में चुनाव मई से पहले कराए जा सकते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में सरकार की इस घोषणा को सामाजिक और धार्मिक समूहों को साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा सकता है. हालांकि विपक्षी दलों ने इस फैसले को लेकर सरकार पर सवाल भी उठाए हैं. विपक्ष का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले ऐसे फैसले लेना केवल वोट बैंक को साधने की कोशिश है. इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ये फैसला पूरी तरह सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से लिया गया है और राज्य सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए काम कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ