---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये ले सकते हैं शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज बहुप्रतिक्षित शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल शिंदे और बीजेपी गुट के 15 मंत्री शपथ ले सकते है। दरअसल शिंदे सरकार एक महीने से ज्यादा का समय पूरा कर चुकी है, लेकिन कैबिनेट का विस्तार अबतक नहीं […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज बहुप्रतिक्षित शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल शिंदे और बीजेपी गुट के 15 मंत्री शपथ ले सकते है।

दरअसल शिंदे सरकार एक महीने से ज्यादा का समय पूरा कर चुकी है, लेकिन कैबिनेट का विस्तार अबतक नहीं हो पाया है। मंत्रिमंडल का विस्तार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में होगी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मंत्रियों को उनके पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।

---विज्ञापन---

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार के लिए बीजेपी और शिंदे गुट में सहमति बन गई है। खबरों के मुताबिक मंत्रिमंडल के साथ-साथ विभागों के बंटवारे पर भी शिंदे गुट और बीजेपी के बीच बात बन गई है।

बीजेपी गृह, वित्त और राजस्व जैसे बड़े विभाग अपने पास रख सकती है, जबकि शहरी विकास और पथ निर्माण विभाग शिवसेना के शिंदे गुट को दिया जा सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मताबिक गृह मंत्रालय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक बीजेपी की ओर से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, वहीं शिंदे गुट से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मंत्री बनाया जा सकता है।

आपको बता दे कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तभी से दोनों अबतत दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2022 06:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola