कांग्रेस नेता अजय राय ने CM योगी के खिलाफ किया मुकदमा, मछली भोज मामले में मानहानि का केस

Uttar Pradesh News: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर अयोध्या में मछली भोज खाने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में अजय राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Ajay Rai Yogi Adityanath

अजय राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo-PTI)

Ajay Rai Files FIR Against CM Yogi Adityanath: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है. ये मामला मुख्यमंत्री की तरफ से अयोध्या में आयोजित निषाद सम्मेलन के दौरान अजय राय के मछली खाने को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है. कांग्रेस नेता का आरोप है कि उनके बारे में बिना किसी ठोस आधार के कमेंट किया गया, जिससे उनकी सामाजिक छवि पर असर पड़ा और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

कांग्रेस के मुताबिक अजय राय 23 अगस्त 2026 को अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. इसी दौरान राम निहाल निषाद की तरफ से आयोजित निषाद सम्मेलन में मछली भोज का आयोजन किया गया था. पार्टी का कहना है कि अजय राय कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भोजन किया हो, ऐसा नहीं था. इसको लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अजय राय ने आपत्ति जताई है. उन्होंने दावा किया कि उनके बारे मेंमछली खाने से जुड़ी बात कही गई, जबकि वो खुद को पूरी तरह शाकाहारी बताते हैं.

विज्ञापन

अजय राय ने क्या आरोप लगाया?

अजय राय का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और समाज में उनकी छवि पर असर पड़ा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी आधार पर लखनऊ की सिविल कोर्ट का रुख किया और यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया. अब इस मामले में अदालत की प्रक्रिया के दौरान ये तय होगा कि लगाए गए आरोपों पर आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जाती है.

विज्ञापन



अजय राय का राजनीतिक इतिहास

कांग्रेस नेता अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी. 1996 में उन्होंने वाराणसी की कोलअसला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की और 2002 और 2007 में भी विधायक चुने गए. इस दौरान वो यूपी की तत्कालीन सरकार में मंत्री भी रहे.

2009 में लोकसभा टिकट को लेकर भाजपा से अलग होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का रुख किया और वाराणसी से चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाब नहीं हुए. बाद में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उपचुनाव जीता. 2012 में वो कांग्रेस में शामिल हुए और पिंडरा सीट से विधायक बने. अजय राय ने 2014, 2019 और 2024 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा. तीनों चुनावों में उनका मुकाबला मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी से हुआ. अगस्त 2023 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ