ममता बनर्जी की भतीजी का शव घर में बरामद, पुलिस को खुदकुशी का शक

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं.

Mamata Banerjee

ममता बनर्जा की भतीजी बृष्टि मुखर्जी मृत पाई गईं (Photo-PTI and ANI)

विज्ञापन

Mamata Banerjee Relative Bristy Mukherjee Found Dead: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले में अपने घर पर मृत पाई गईं. वो रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव में अपने पारिवारिक घर की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में फंदे से लटकी हुई मिलीं. पुलिस ने दोपहर में शव बरामद किया और मौत से जुड़े हालात की जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि बृष्टि पूर्व सीएम ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं.

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारी फिलहाल इस घटना को संदिग्ध खुदकुशी मानकर चल रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; अधिकारियों का कहना है कि इससे असल हालात का पता लगाने और जांच आगे बढ़ने पर और क्लैरिटी मिलने में मदद मिलेगी. चूंकि बृष्टि मुखर्जी पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी हैं, तो उम्मीद है की इस मामले में सच जल्दी सामने आएगा.

विज्ञापन

परिवार ने किया डिप्रेशन का जिक्र

परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बृष्टि मुखर्जी कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने ये भी बताया कि मौत के वक्त उनका तलाक का मामला चल रहा था. परिवार के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बीच सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कर्मचारियों की भर्ती रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी नौकरी भी चली गई थी.

खुदकुशी का ख्याल आए तो क्या करें?

परीक्षा में फेल होना, नौकरी से हाथ धोना, रिश्ते में धोखा या किसी बड़ी परेशानी के बाद जिंदगी बेहद मुश्किल लग सकती है. लेकिन ऐसे वक्त में सुसाइड कोई सॉल्यूशन नहीं है. अगर आपके मन में ऐसा विचार आ रहा है, तो अकेले न रहें. तुरंत किसी भरोसेमंद फैमिल मेंबर, दोस्त या करीबी शख्स को बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

हेल्पलाइन की मदद लें

अगर आपको लगता है कि आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो अकेले रहने से बचें और अपने आसपास मौजूद ऐसी चीजों से दूर हो जाएं जिनसे आपको चोट पहुंच सकती है. किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर से जल्द मिलें. भारत में सुसाइड का ख्याल आने पर कई तरह की हेल्पलाइन सर्विसेज मौजूद है जिसका सहारा आप ले सकते हैं, इसके जरिए बेहतर काउंसलिंग हासिल हो सकेगी और आप लाइफ में मूव ऑन कर पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ